‘उडारियां’ फेम कपल प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता हुए अलग

उडारियां सीरियल से फेमस हुए प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे थे। हालांकि, इंस्टेंट बॉलीवुड के अनुसार, दोनों ने अब एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे उनके फैंस सोच रहे हैं कि क्या वे अलग हो गए हैं।   प्रियंका और अंकित ने एक दूसरे को अनफॉलो किया   प्रियंका और अंकित ने सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में एक साथ हिस्सा लिया था। हालांकि उन्होंने कहा कि वे केवल दोस्त हैं, लेकिन उनकी केमिस्ट्री ने फैंस को…

Read More

बहुत दुख होता है, वडोदरा में हुए सड़क हादसे पर Janhvi Kapoor ने क्या कहा?

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने पिछले सप्ताह वडोदरा में हुए चौंकाने वाले सड़क हादसे पर टिप्पणी की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने विचार साझा किए हैं। अभिनेत्री ने हादसे पर गुस्सा जाहिर किया है। बता दें, शुक्रवार (14 मार्च) की सुबह गुजरात के वडोदरा शहर में एक 20 वर्षीय लॉ स्टूडेंट रक्षित चौरसिया द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार कार ने उनके दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे।   जान्हवी ने वडोदरा में हुए…

Read More

छावा मूवी रिव्यू : एक ऐतिहासिक फिल्म जो दिल और दिमाग दोनों पर छाप छोड़ती है

छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और संघर्ष की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने का हर कोई इंतजार कर रहा था ।छावा फिल्म – एक ऐसी कहानी है जिसे बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन अब लक्ष्मण उतेकर  ने इस कहानी को शानदार तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया है। छावा  एक ऐतिहासिक फिल्म है, जो सिर्फ एक नायक की नहीं, बल्कि उस समय के हर वीरता और बलिदान की कहानी को बयां करती है।   लक्ष्मण उतेकर  ने इस फिल्म के जरिए ऐतिहासिक और भावनात्मक कहानी का शानदार…

Read More

Kim Sae-Ron के साथ रिश्ते में थे Kim Soo-Hyun

साउथ कोरियन एक्ट्रेस किम से-रॉन ने पिछले महीने 16 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। हाल ही में एक्टर किम सू-ह्यून का नाम उनके साथ जोड़ा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक्टर एक्ट्रेस के साथ तब से रिलेशनशिप में थे, जब वो नाबालिग थीं। अब एक्टर की एजेंसी ने आगे आकर दोनों के बीच रिलेशनशिप की पुष्टि की है और स्पष्ट किया है कि एक्ट्रेस के वित्तीय मुद्दों में किम सू-ह्यून का कोई हाथ…

Read More

राव से जुड़े सोना तस्करी मामले में शामिल लोगों के नाम का खुलासा विधानसभा में करूंगा: भाजपा विधायक

कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी के मामले में दो मंत्रियों के कथित रूप से संलिप्त होने की खबरों के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने रविवार को दावा किया कि वह विधानसभा में इस मामले में शामिल लोगों के नामों का खुलासा करेंगे। बीजापुर शहर के विधायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल मैं विधानसभा में खुलासा करुंगा कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं, रान्या से किसका संबंध है और उसे किस तरह की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। हमने सारी जानकारी…

Read More

मेरे लिए ‘साधना’ के समान है नृत्य: माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का कहना है कि उनके लिए नृत्य किसी ‘साधना’ के समान है। माधुरी दीक्षित आईफा के मंच पर रविवार को नृत्य प्रस्तुति देने वाली हैं। जयपुर में शनिवार को आईफा अवॉर्ड्स 2025 की शुरुआत हुई और इसका समापन रविवार को होगा। मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पारंगत कथक नृत्यांगना भी हैं उन्होंने एक दो तीन ( तेजाब ), टम्मा टम्मा ( थानेदार ) और काहे छेड़ ( देवदास ) जैसे लोकप्रिय गानों पर अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। माधुरी ने शनिवार रात…

Read More

Tejasswi Prakash ने नहीं बल्कि इस प्रतियोगी ने जीता Celebrity MasterChef के पहले सीजन का खिताब

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया का पहला सीजन भले ही टीआरपी चार्ट पर हावी न रहा हो, लेकिन यह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा। अब शो खत्म होने की कगार पर है। शो के टॉप पांच फाइनलिस्ट की घोषणा हो चुकी है। पहले सीजन के टॉप फाइनलिस्ट में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, मिस्टर फैसू और राजीव अदातिया शामिल हैं। इन सेलेब्रिटीज ने जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में एक नाम सामने आया है, जो शो के पहले सीजन का विनर हो सकता है।एक रिपोर्ट…

Read More

पिता Thomas Markle को पसंद नहीं आई Meghan Markle की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘With Love

मेघन मार्कल इन दिनों अपनी आठ-एपिसोड की नेटफ्लिक्स कुकरी सीरीज ‘विद लव, मेघन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज के शुरूआती एपिसोड में, अभिनेत्री अपनी मधुमक्खियों की देखभाल करती दिखती है, फिर वह अपने पुराने दोस्त और शो के पहले अतिथि डैनियल के लिए ‘बाथ साल्ट’ तैयार करने के में लग जाती है। मेघन के पिता थॉमस मार्कल ने उनकी सीरीज की कहानी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि मेघन कैमरों के लिए अभिनय कर रही हैं।   थॉमस, जिन्होंने अभी तक शो नहीं देखा है,…

Read More

Shraddha Kapoor Birthday: इस फिल्म से श्रद्धा कपूर बन गई थीं रातोंरात बड़ी स्टार

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज यानी की 03 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अपने मासूम, क्यूट लुक्स और सिजलिंग अदाओं का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा है। यह एक खूंखार विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ शानदार सिंगर है। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…   जन्म और शिक्षा मुंबई में 03 मार्च 1987 को श्रद्धा कपूर…

Read More

डेमी मूर ने खोया बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

97वें अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन सोमवार को लॉस एंजिल्स के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में किया गया। कॉनन ओ’ब्रायन द्वारा आयोजित इस वर्ष के समारोह में कई बड़े उलटफेर, आश्चर्यजनक जीत और अपमान शामिल थे, जिन पर बहस चल रही है। इन सभी चीजों ने दर्शकों को याद दिलाया कि हॉलीवुड का सबसे बड़ा ‘अकादमी पुरस्कार’ क्यों एक देखने लायक कार्यक्रम है।   आश्चर्य: मिकी मैडिसन ने डेमी मूर को पछाड़ा द सब्सटेंस में डेमी मूर के परिवर्तनकारी प्रदर्शन से व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही थी कि वह…

Read More