डीएफसी के 17वें स्थापना दिवस में रेल मंत्री ने किया सम्मानित।*

प्रयागराज ।  मालगाड़ियों  की रफ्तार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाली संस्था  डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है इसी क्रम में कानपुर -प्रयागराज एव छिवकी _चुनार रेलखंड पर डीएफसी के कार्य को  लगभग पूर्ण होते देख रेल मंत्री  अश्वनी वैष्णव   ने सीजीएम पूर्व ओमप्रकाश, पश्चिम अनुराग यादव को शील्ड  देकर सम्मानित किया ।17 वें स्थापना दिवस पर कॉरिडोर की उपलब्धियां गिनाई गई। डीएफसीसीआइएल को भारत सरकार के रेल मंत्रालय के उद्यम योजना और विकास वित्तीय संसाधनों को जुटाने और फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण और रख रखाव…

Read More

सतर्कता जागरूकता के लिए उत्तर मध्य रेलवे कर रहा लोकमाध्यमों का प्रयोग*

मुख्यालय तथा मंडलों सहित विभिन्न कार्यालयों एवं  स्टेशनों पर आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रयागराज। श्री वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 31.10.2022 से 06.11.2022 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय ” भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत” है। इसी क्रम में रेल कर्मियों और आमजन के मध्य सतर्कता जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रचार किया जा रहा है। इन प्रचार प्रसार कार्यक्रमों के क्रम में सभी स्थानों, कार्यालयों एवं स्टेशनों पर भी परंपरागत लोकमाध्यमों,…

Read More

प्रयागराज मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर सतर्कता सेमिनार का आयोजन

प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल में  दिनांक 31.10.2022 से 06.11.2022 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को समाप्त कर एक नवीन  भारत का निर्माण करना है| इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय “भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत “है | इसी क्रम में  दिनांक 01.11.2022 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के संकल्प सभागार में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे  नवीन कुमार की अध्यक्षता में सतर्कता सेमिनार का आयोजन किया गया| सर्वप्रथम मण्डल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मण्डल  मोहित चंद्रा ने…

Read More

प्रयागराज मंडल में माह अक्टूबर 2022 में 54 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज  । उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल से दिनांक 31.10.2022 को 54 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए।  इरफ़ान अहमद,  जगवीर सिंह , मारकंडेय,  पारस नाथ एवं, राघवानंद सिंह को सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को  कुल लगभग 15 करोड़ 98  लाख रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया। मंडल कार्यालय के  सभागार में मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल  मोहित चंद्रा  एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  मनीष कुमार खरे द्वारा समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों सहित फोल्डर…

Read More

रेल गॉंव, सूबेदारगंज में 68वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे टेबल टेनिस चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

  प्रयागराज।  01.11.2022 से 05.11.2022 तक रेलगॉंव सूबेदारगंज में उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित हो रही 68वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ मंगलवार को रेलवे स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे  प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि,  प्रयागराज में पहली बार का यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर आगमन पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रमोद कुमार का महासचिव उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  हिमांशु शेखर उपाध्याय ने पौधा भेंट कर तथा बैच…

Read More

देश के स्टील मैन जमशेद जे ईरानी का निधन

देश के स्टील मैन कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार (31 अक्तूबर) रात जमशेदपुर में अंतिम सांस ली। वह 86 साल के थे। यह जानकारी टाटा स्टील की ओर से दी गई।

Read More

भरुआसुमेरपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का संस्थापन कार्य हुआ पूर्ण*

उत्तर मध्य रेलवे के सभी यात्री मार्ग के स्टेशन हुए पूर्णत: मैकेनिकल इंटरलॉकिंग रहित*   प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने  महाप्रबंधक  प्रमोद कुमार के कुशल मार्ग–दर्शन में एक और उपलब्धि हासिल की। ज्ञात हो कि, उत्तर मध्य रेलवे के एक मात्र शेष खैरार-भीमसेन रेल खंड पर स्थित भरुआसुमेरपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के संस्थापन कार्य पूर्ण कर लिया गया । उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल का यह स्टेशन मैकेनिकल इंटरलॉकिंग युक्त अंतिम स्टेशन था, जिसको अब इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से युक्त कर दिया गया है | उक्त संस्थापन के साथ…

Read More

मल्लिकार्जुन ढाई दशक बाद ऐसे बने कांग्रेस के गैर-गांधी अध्यक्ष

सोलिल्लादा सरदारा… यानी ‘ऐसा नेता जो कभी नहीं हारता। यही साबित किया है कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विजयी रहे खरगे ने…। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बागडोर संभालने वाले खरगे गरीब परिवार में जन्मे और बेहद मुफलिसी में दिन गुजारे। गांधी परिवार के बेहद वफादार वरिष्ठ नेता लगातार 50 सालों से अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाते आ रहे हैं। खरगे कर्नाटक से कांग्रेस के दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। थरूर को सात गुना वोटों से हराया 24 साल बाद कांग्रेस के गैर-गांधी अध्यक्ष बने कर्नाटक के मुखर जमीनी नेता…

Read More

उत्तर मध्य रेलवे में राजभाषा के प्रयोग–प्रसार में बहुआयामी प्रगति के उद्देश्य से प्रदर्शनी का आयोजन

प्रयागराज।उत्तर मध्य रेलवे में राजभाषा के प्रयोग–प्रसार में बहुआयामी प्रगति के उद्देश्य से महाप्रबंधक  प्रमोद कुमार के निर्देशानुसार उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय में वाणिज्य विभाग में किए जा रहे राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में वाणिज्य विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों की आकर्षक प्रस्तुति की गई। मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक  शशि कांत सिंह ने मंगल दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। संसदीय राजभाषा समिति के निरीक्षण से संबंधित मदों के अनुसार वाणिज्य विभाग द्वारा किए…

Read More

भारत में मिला ओमिक्रॉन का उप स्वरूप एक्सबीबी

भारत में मिले ओमिक्रॉन के नए उप स्वरूप एक्सबीबी से सिंगापुर में कोरोना संक्रमण के मामलों में चार गुना से अधिक इजाफा हुआ है। बीते एक महीने में यहां री इंफेक्शन (पुनः संक्रमण) के मामले 15 से बढ़कर 70 फीसदी तक दर्ज किए गए हैं। ये सभी मामले वे हैं, जिन्हें टीकाकरण कराए सात से आठ माह का वक्त हो चुका है। नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया ने बताया कि हाल ही में जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिये ओमिक्रॉन के नए उप वैरिएंट स्वरूप की पहचान…

Read More