पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में एनआईए के छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में एक साथा छापामारी शुरू की। यह कार्रवाई देश में पनप रहे आतंकियों-अपराधियों-तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करना है। यह कार्रवाई देश व विदेशों में फैले इनके गिरोह पर शिकंजा कसने के मकसद से की जा रही है।

Read More

केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में World Trauma Day पर कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज। केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में डॉ. राकेश निगम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में World Trauma Day मनाया गया। पूरे विश्व में प्रतिवर्ष करीब 5 मिलियन लोग सड़क दुर्घटना से मरते है। जिसमे अकेले भारत में एक मिलियन लोग सड़क दुर्घटना से मरते है, जो बहुत ही चिंता का कारण है। इसलिए दुर्घटना को रोकने के लिए हर वर्ष 17 अक्टूबर को World Trauma Day का अयोजन किया जाता है ।   इस कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार, सीनि. डी.एम.ओ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि विश्व में Trauma का सबसे बड़ा कारण सड़क पर होने वाली दुर्घटनायें है इस तरह…

Read More

रेल प्रशासन ने चलाई पी ई टी अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेन*

परिक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर लगाए अतिरिक्त टिकट चेकिंग  *स्टेशनो पर खोले गए अतिरिक्त सहायता एवं पूछताछ काउंटर* प्रयागराज।   रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को सुविधा प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर रहता है| किसी भी परिस्थिति मे यात्रियों की आवश्यकतानुसार उनको सुविधाएं प्रदान करना ही रेलवे का मुख्य प्रयास है| इसी क्रम मे पीईटी परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों सुविधा हेतु उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम मे  प्रयागराज –आगरा कैंट मेमू परीक्षा विशेष ट्रेन (12 कोच ईएमयू) का  फ़तेहपुर, कानपुर सेंट्रल, पनकी धाम, फफूंद, इटावा, फ़िरोज़ाबाद, टूंडला…

Read More

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के ऊना से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

प्रयागराज। प्रधानमंत्री  नरेन्द्रमोदी ने आज अंब अंदौरा, ऊना से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रेन के डिब्बों का निरीक्षण किया और अंदर दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। श्री मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के लोकोमोटिव इंजन के कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ऊना रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल  राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, केंद्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। इस ट्रेन के शुरू होने से इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज साधन मुहैया कराने में मदद मिलेगी। ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा का समय इससे दो घंटे कम हो जाएगा। अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए चलने वाली, देश में शुरू की गई ये चौथी वंदे भारत ट्रेन है और पिछली ट्रेनों की तुलना में ये एक उन्नत संस्करण है, जो हल्का है और कम समय में तेज गति तक पहुंचने में सक्षम है। वंदे भारत 2.0 ज्यादा उन्नत चीजों और बेहतर सुविधाओं से लैस है। जैसे कि ये 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 52 सेकंड में पा लेती है। इसकी अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटे की है। 430 टन के पिछले संस्करण की तुलना में इस उन्नत वंदे भारत एक्सप्रेस का वजन 392 टन होगा। इसमें वाई-   फाई कंटेंट ऑन डिमांड की सुविधा भी होगी। पिछले संस्करण में जहां 24 इंच की स्क्रीन थीं, वहीं नई ट्रेन के हर डिब्बे में 32 इंच की स्कीन हैं जो यात्री सूचना और इन्फोटेनमेंट प्रदान करती हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस पर्यावरण अनुकूल भी होगी क्योंकि इसके एसी 15 प्रतिशत ज्यादा ऊर्जा कुशल होंगे। ट्रैक्शन मोटर की धूल रहित स्वच्छ एयर कूलिंग से यात्रा ज्यादा आरामदायक हो जाएगी। पहले केवल एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को ही साइड रिक्लाइनर सीट की सुविधा दी जाती थी जो इस ट्रेन में सभी वर्गों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा है। वंदे भारत एक्सप्रेस के नए डिजाइन में वायु शोधन के लिए रूफ-माउंटेड पैकेज यूनिट (आरएमपीयू) में एक फोटो-कैटेलिटिक अल्ट्रावायलेट वायु शोधन प्रणाली स्थापित की गई है। सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स ऑर्गनाइजेशन (सीएसआईओ), चंडीगढ़ के सुझाव अनुसार इस सिस्टम को आरएमपीयू के दोनों सिरों पर डिजाइन और स्थापित किया गया है ताकि ताजी हवा और वापसी की हवा में से आ रहे कीटाणुओं, बैक्टीरिया, वायरस आदि से हवा को फिल्टर और साफ किया जा सके। वंदे भारत एक्सप्रेस 2.0 बहुत बेहतरीन और विमान जैसी यात्रा का अनुभव प्रदान करती है। ये ट्रेन उन्नत अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस है जिसमें स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली–‘कवच’ भी शामिल है।

Read More

दिल्ली के अशोक तिवारी और जसवंत सिंह गिल की कलाकृतियां का ‘टू मेन शो खानम आर्ट गैलरी में

प्रयागराज। दिल्ली से प्रयागराज आए एमिनेंट आर्टिस्ट अशोक तिवारी और मूर्तिकार जसवंत सिंह गिल की पेंटिंग्स तथा मूर्तियों का ‘टू मेन शो’ कला प्रदर्शनी का आरंभ करेली स्थित खानम आर्ट गैलरी में हुआ। बता दें कि खानम आर्ट गैलरी की ओर से हर साल दो कलाकारों को ‘कला श्रेष्ठ पुरस्कार’ दे सम्मानित किया जाता है। इस साल इस पुरस्कार के लिए दिल्ली के अशोक तिवारी और मूर्तिकार जसवंत सिंह गिल को चुना गया है। यह पुरस्कार प्रदर्शनी समापन कार्यक्रम के अवसर पर 15 अक्टूबर को दिया जाएगा। प्रदर्शनी में चित्रकार…

Read More

UIDAI का दस साल पहले आधार बनवाने वालों से आग्रह, कहा- डेटाबेस में अपनी जानकारी कराएं अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइई) ने दस साल पहले अपना आधार बनवाने वाले लोगों से इसे अपडेट कराने का आग्रह किया है। यूआइडीएआइई ने कहा है कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार दस साल पहले बनवाया था और उसके बाद कभी अपडेट नहीं कराया है, ऐसे आधार नंबर धारकों से दस्तावेज अपडेट कराने का आग्रह किया जाता है। अपडेट के लिए देय होगा निर्धारित शुल्क प्राधिकरण ने कहा है कि इसके लिए आधार धारकों को दस्तावेज अपडेट करने की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की गई है। आधार धारक…

Read More

आपातकालीन सेवाओं के लिए ही चलेंगे डीजल जेनरेटर, दिल्ली-एनसीआर-पंजाब में घटेगा प्रदूषण

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को दिल्ली, पंजाब और एनसीआर राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के साथ पराली जलाने और वाहनों, औद्योगिक और धूल के प्रदूषण पर अंकुश लगाने पर चर्चा की। सर्दियों से पहले राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट देखी गई है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान ऐसे राज्य हैं जिनके इलाके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आते हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हुई। नए नियम के तहत ग्रैप लागू होने पर सिर्फ आपातकालीन सेवा के लिए…

Read More

भारत जोड़ो यात्रा का आज 35वां दिन, राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग के चल्लकेरे टाउन से की शुरुआत

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 35वां दिन है। राहुल गांधी की पद यात्रा इस वक्त कर्नाटक में मौजूद है। आज राहुल गांधी ने यात्रा की शुरूआत  चित्रदुर्ग के चल्लकेरे टाउन से की है।  राहुल गांधी इस दौरान स्थानीय लोगों से मिलते नजर आए और उनसे बातें करते नजर आए। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक 905 किमी की दूरी तय कर चुकी है। यह कुल 12 राज्यों से होकर गुजरेगा और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा। कर्नाटक में राहुल की  पदयात्रा 21 दिनों के लिए…

Read More

महाप्रबंधक ने प्रदान किए 05 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार

 चन्दन सिंह बने सितम्बर माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी प्रयागराज। दिनांक 11.10.2022 को महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे,  प्रमोद कुमार,  प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी,  मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 05 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक  के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कृत कर्मचारियों में  विपुल कुमार राय/स्टेशन मास्टर/चकेरी/प्रयागराज मण्डल,  भीम सिंह, ट्रैक मेन्टेनर/बिदनपुर/प्रयागराज मण्डल,  शान्तनु पुरोहित, स्टेशन प्रबन्धक/जीरोन/झांसी मण्डल,  लोकेश, ट्रैक मेन्टेनर/पलवल/ आगरा मण्डल,  चन्दन सिंह, स्टेशन अधीक्षक/मनौरी/प्रयागराज मण्डल…

Read More

PM Modi In Gujarat: ‘एक व्यक्ति कश्मीर मुद्दे को हल नहीं कर सका’, PM मोदी

अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर चल रहे पीएम मोदी का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज भरूच जिले के आमोद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने इसके तहत देश के पहले बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन दिया। संबोधन में सबसे पहले पीएम मोदी ने दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को याद किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मुलायम जी के साथ मेरा नाता विशेष…

Read More