प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे अपने ग्राहकों और कर्मियों की सुविधा और अहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है और इसके लिए नित नई तकनीकों के रयोग के लिए अग्रसर है। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल द्वारा रेल कर्मचारियों और अपने रेल यात्रियों की बिजली सम्बधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु रेलवे बिजली समाधान मोबाइल ऐप जारी किया गया है। यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर अथवा क्यू आर कोड स्कैन करके डाउन लोड करके उपयोग किया जा सकता है। रेलवे बिजली समाधान ऐप के माध्यम से…
Read MoreCategory: दिल्ली/NCR
पीएम मोदी आज देश में तेज गति इंटरनेट के नए युग का आगाज करेंगे
देश में तेज रफ्तार इंटरनेट का नया युग शनिवार से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022’ के उद्घाटन के अवसर पर 5जी इंटरनेट की सुबह 10 बजे औपचारिक रूप से शुरुआत करेंगे। देश की तीन सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियां कार्यक्रम में पीएम मोदी के सामने 5जी इंटरनेट का एक-एक डेमो प्रदर्शित करेंगी। रिलायंस जियो मुंबई के स्कूल टीचर को महाराष्ट्र, गुजरात व ओडिशा के छात्रों से 5जी नेटवर्क से कनेक्ट करेगी। इसमें शिक्षक ऑगमेंटेड रियलिटी के इस्तेमाल से मीलों दूर बैठे छात्रों को पढ़ा कर…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट : एहतियाती हिरासत निजी स्वतंत्रता पर गंभीर आक्रमण, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील स्वीकारी
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा, निवारक हिरासत (प्रिवेंटिव डिटेंशन) व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक गंभीर आक्रमण है, इसलिए संबंधित अथॉरिटी को इसके तहत प्रदान किए गए छोटे-छोटे सुरक्षा उपायों (सेफगार्ड) का सख्ती से पालन करना चाहिए। सीजेआई यूयू ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने कहा, किसी भी आरोपी के पास आरोप को खारिज करने या अपनी बेगुनाही साबित करने के जो सामान्य तरीके होते हैं, निवारक हिरासत में लिए गए व्यक्ति को वह उपलब्ध नहीं हैं। शीर्ष अदालत ने एक जून, 2022 के त्रिपुरा…
Read More10 जनपथ के पास ही रहेगी ताकत या 10 राजाजी मार्ग से चलेगी कांग्रेस?
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर स्थिति अब पूरी तरह से साफ हो चुकी है। मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी मैदान में हैं। असली लड़ाई खड़गे और थरूर के बीच होती दिख रही है। हालांकि, इसमें भी गांधी परिवार के वफादार और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का ही पलड़ा भारी दिख रहा है। सियासी जानकारों को तो यह भी मानना है कि आठ अक्टूबर तक स्थिति और बदल सकती है। आपको बता दें कि नामांकन वापस लेने की यह आखिरी तारीख है। अगर थरूर नामांकन वापस लेते…
Read Moreकेन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन, में “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत वेबिनार का आयोजन
प्रयागराज।रेलवे बोर्ड के निर्देशन में “स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत” अभियान के तहत कोर एवं इसकी परियोजनाओं में 16/09/2022 से 02/10/2022 तक चल रहे “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत गरुवार को केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन, प्रयागराज मे “स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत में जन सामान्य की भागीदारी” शीर्षक पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें शिव सिंह, Sr. DEnHM/NCR/PRYJ, डा॰ अनुराग यादव, Sr. DMO/NCR/PRYJ एवं एस॰ के॰ द्विवेदी, DGM/CORE ने मुख्य रूप से अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबन्ध तथा सफाई व्यवस्था की सतत निगरानी पर विशेष बल…
Read Moreपूर्वोत्तर रेलवे के विद्युत विभाग के कर्मचारी हुए सम्मानित
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के विद्युत विभाग गोंडा यार्ड की प्रीएनआई व एनआई कार्य में कर्मचारियों के उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया है सीनियर सेक्शन इंजीनियर साकेत मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, टेक्नीशियन तृतीय अभिषेक कुमार, सतीश कुमार व उमेश श्रीवास्तव को प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण/लजं. ने पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया है। इस दौरान संदीप कुमार सिंह, दुर्गेश तिवारी, मोहम्मद समीम, देव नारायण काका, राकेश यादव, विकास कुमार राम, सुमेर कुमार, रमा शंकर दुबे व अन्य कर्मचारियों ने बधाई दी है
Read Moreराजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी कार्यशाला का आयोजन
प्रयागराज। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में 14 सितंबर से आयोजित राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत 28 सितंबर को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शशि कांत सिंह ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में हिंदी कार्यशाला का इन अर्थों में विशिष्ट महत्व है कि इसके माध्यंम से न केवल राजभाषा नीति और निर्देशों की आवश्यक जानकारी दी जाती है, बल्कि इनके अनुपालन के संबंध में भी समुचित मार्गदर्शन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होता है।…
Read Moreप्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत सिंह को मिला रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत सिंह को राजभाषा के उत्कृष्ट प्रयोग-प्रसार के लिए दिनांक 27.09.2022 को अध्यक्ष एवं मुख्य0 कार्यपालक अधिकारी, रेलवे बोर्ड वी के त्रिपाठी द्वारा रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री सिंह ने पूर्व में मंडल रेल प्रबंधक, खुर्दा रोड के पद पर कार्य करते राजभाषा को बढ़ावा देने में विशिष्ट भूमिका निभाई थी तथा वर्तमान में महाप्रबंधक प्रमोद कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वे उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य राजभाषा अधिकारी…
Read Moreसेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने चलाया स्वच्छता अभियान
प्रयागराज । सेंट जॉन एम्ब्युलेन्स उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की टीम ने स्वच्छता पखवाड़ा रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया व सफाई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्चे वितरित किया। घर-घर जाकर पर्चे बांटे गए जगह जगह पड़े कूड़े को उठाया गया व स्वच्छता संबंधी संदेश दिया गया। गंदगी से तेज़ी से फैल रही मच्छरों से बीमारिया डेंगु व चिकेंगुनिया, मलेरिया के बचने के उपायो को बताया गया इस दौरान सचिव आलोक कुमार वर्मा, अनूप कुमार एम्बुलेंस ऑफिसर राजीव सिंह, उदय चन्द्र मौर्या, बी वी श्रीवास्तव, विद्या सागर सिंह, जे०…
Read Moreदिग्विजय सिंह चुनाव लड़ेंगे या नहीं? आलाकमान से संकेत का इंतजार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे या नहीं? फिलहाल, यह साफ नहीं है, लेकिन उन्होंने संकेत दिए हैं कि आलाकमान के कहने पर वह मैदान में उतर सकते हैं। खबरें थी कि वह दिल्ली में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर पार्टी के शीर्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। फिलहाल, चुनाव में मुख्य रूप से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर का नाम है। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलों पर सिंह ने कहा…
Read More