केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

 प्रयागराज । नारी शक्ति को सम्मान देने हेतु प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। हमारे देश में वैसे भी महिलाओं को बहुत अधिक सम्मान दिया जाता है। ‘यस्य नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्य रूप से महिलाओं की उपलब्धि को सराहा जाता है और उनके सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष महिला दिवस 2022 की थीम “एक स्थाई और समान…

Read More

मंडलीय पुष्पो प्रदर्शनी में केन्द्री य रेल विद्युतीकरण संगठन का उत्कृपष्टत प्रदर्शन

प्रयागराज। प्रयागराज मण्डल द्वारा आयोजित वार्षिक “पुष्प प्रदर्शनी एवं शाक-भाजी प्रतियोगिता वर्ष 2022” में केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन, प्रयागराज ने विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग किया। यह वार्षिक प्रदर्शनी  05 मार्च से  07 मार्च, 2022 तक प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चन्द्ररशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में आयोजित हुई। इस मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रयागराज मण्डल के सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों द्वारा भाग लिया जाता है । इसके समापन समारोह में पुरस्कार वितरण व अध्यक्षता प्रयागराज मण्डल के आयुक्त द्वारा की गयी। इस प्रतियोगिता में केन्द्री य रेल…

Read More

कोरोना मामलों में गिरावट के बीच डरा रहे मौत के आंकड़े

देशभर में कोरोना की तीसरी लहर अब खत्म होने की कगार पर है। हर रोज की तरह आज भी कोरोना मामलों में गिरावट देखी गई है। लेकिन मौत के आंकड़े कई दिनों से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,921 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि कल के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौत के मामलों में आज फिर इजाफा देखने को मिला है। बीते 24 घंटों में 289 लोगों ने अपनी जान गंवाईं है।…

Read More

*बरेका में संरक्षा विभाग द्वारा 51वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ*

महाप्रबंधक अंजली गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रयागराज। बनारस रेल इंजन कारखाना संरक्षा विभाग द्वारा दिनांक 4 से 10 मार्च तक आयोजित 51वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ  4 मार्च को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अंजली गोयल एवं प्रमुख विभागाध्यक्षगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ I इस अवसर पर  महाप्रबंधक अंजली गोयल एवं अन्य प्रमुख विभागाध्यक्षगण द्वारा संरक्षा जागरूकता पुस्तिका का विमोचन किया गया I कार्यक्रम में व्यक्तिगत संरक्षात्मक उपकरणों (PPE Kit) का महाप्रबंधक  ने निरीक्षण किया I महाप्रबंधक  ने अपने उदबोधन…

Read More

रेलवे सुरक्षा बल ने खोया हुआ पर्स सकुशल महिला को सौपा

दो मोबाइल तथा 5000/- रुपये के साथ लौटाया महिला का पर्स  प्रयागराज। उप निरीक्षक मनोज कुमार रजक हमराह कांस्टेबल दुर्गेश के साथ फिरोजाबाद स्टेशन पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे ,ड्यूटी के दौरान एक ग्रे कलर का महिला हैंड पर्स लावारिस अवस्था में  दिखाई दिया | जिस के संबंध में आसपास पूछा तो यात्रियों ने बताया कि दो-तीन महिला यहां बैठी थी वही लोग भूल से छोड़ गई | रेलवे सुरक्षा बल ने उक्त पर्स के सम्बन्ध में अलाउंस मेंट भी कराया किन्तु कोई नहीं आया | पर्स को खोल…

Read More

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा सिथौली स्प्रिंग कारखाने का निरीक्षण किया गया

प्रयागराज।  महाप्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे   प्रमोद कुमार  द्वारा आगरा मंडल के वार्षिक निरीक्षण के उपरांत आगरा कैंट से निरीक्षण स्पेशल द्वारा 12.50 बजे ग्वालियर के लिए रवाना हुए। महाप्रबंधक को आगरा कैंट से मण्डल रेल प्रबंधक झाँसी  आशुतोष के साथ आगरा से ग्वालियर के मध्य विण्डो ट्रेलिंग (निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण ) किया गया। जिसमें  प्रमोद कुमार ने तीसरी लाइन की प्रगति का जायजा लेने के साथ स्टेशनों पर संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं पर मण्डल रेल प्रबंधक के साथ चर्चा की।विंडो ट्रेलिंग’ निरीक्षण एक विशेष निरीक्षण होता है जिसमे…

Read More

महाप्रबंधक द्वारा आगरा मंडल के पलवल-आगरा रेलखंड का निरीक्षण किया गया

प्रयागराज।महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे  प्रमोद कुमार ने उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्षों  की टीम के साथ आगरा मंडल के पलवल-आगरा रेलखंड का वार्षिक निरीक्षण किया| यह निरीक्षण सुबह से प्रारंभ होकर देर शाम तक चलता रहा | इस दौरान मंडल के पलवल-आगरा रेल खंड का निरीक्षण किया गया | पलवल से प्रारंभ होकर निरीक्षण के दौरान निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से ट्रैक का निरीक्षण किया गया, साथ ही मेजर कर्व,  ब्रिज,  लेवल क्रॉसिंग, गैंग, तीन निर्धारित स्टेशनों (रुंधी, मथुरा,एवं आगरा) सहित दो औचक निरीक्षण(कोसीकला एवं वृंदावन ) यार्ड, टर्न ऑउट, लॉन्ग वैल्डेड रेल, एस इ जे, यूएसएफडी टीम, स्पीड ट्रायल आदि का…

Read More

ट्रेन संचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी करें कड़े प्रयास- महाप्रबंधक

पार्सल प्रबंधन प्रणाली के सफल कार्यान्वयन से ग्राहकों की संतुष्टि और पारदर्शिता बढ़ेगी- प्रमोद कुमार प्रयागराज। महाप्रबंधक  उत्तर मध्य रेलवे   प्रमोद कुमार ने आज उत्तर मध्य रेलवे  मुख्यालय में प्रमुख  विभागाध्यक्षों के के साथ साप्ताहिक संरक्षा बैठक की। झांसी, आगरा और प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक वर्चुअल रूप से बैठक मेंशामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक  ने कहा कि सभी अधिकारियों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और ट्रेन संचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए। बैठक के दौरान प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक  शैलेंद्र कपिल…

Read More

पीएम मोदी ने दी पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई को श्रद्धांजलि

आज पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की 126 वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। पीएम मोदी ने आगे यह भी कहा कि देसाई ने हमेशा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी पर जोर दिया। पीएम मोदी ने उनके राजनीतिक जीवन की सराहना करते हुए कहा कि देसाई केंद्र में गैर-कांग्रेसी सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले नेता थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीआरबी) रेलवे बोर्ड विनय कुमार त्रिपाठी ने किया प्रयागराज का दौरा

सीआरबी और सीईओ ने वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा नई दिल्ली और प्रयागराज के मध्य फुट प्लेट निरीक्षण किया श्री त्रिपाठी ने प्रयागराज जं. पर निरीक्षण एवं उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में समीक्षा बैठक की   प्रयागराज। अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीआरबी एवं सीईओ), रेलवे बोर्ड  विनय कुमार त्रिपाठी  प्रयागराज पहुंचे और उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। श्री त्रिपाठी ने प्रयागराज पहुंचने से पहले वंदे भारत एक्सप्रेस से नई दिल्ली-प्रयागराज सेक्शन का फुटप्लेट निरीक्षण किया। फुटप्लेट निरीक्षण के दौरान सीआरबी एवं सीईओ के साथ  मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल,  मोहित चंद्रा और…

Read More