हेल्दी बने रहने के लिए मौसम के हिसाब से डाइट में बदलाव करना जरूरी होता है। क्योंकि गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलने लगती है। जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए भारतीय किचनों में तमाम चीजें मौजूद होती है। गर्मियों में बड़े-बुजुर्ग प्याज को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।बता दें कि प्याज गुणों की खान है और गर्मियों में इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं अगर आप प्याज में नींबू का रस मिलाकर…
Read MoreCategory: लाइफस्टाइल
डाइट में शामिल करें ये बैंगनी फूड्स, त्वचा को मिलेगा भरपूर पोषण,
त्वचा को चमकदार बनाने के लिए अक्सर महंगे और तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा को निखार तो देते हैं, लेकिन ये निखार ज्यादा समय टिक नहीं पाता है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स महंगे हो या फिर सस्ते, इनका असर तभी तक रहता है, जब तक आप इन्हें रोजाना इस्तेमाल करते हैं। जैसे ही आप इनका इस्तेमाल बंद कर देते हैं, आपकी त्वचा की चमक फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में फिर क्या किया जाए? त्वचा को चमकदार बनाने के लिए बाहर की बजाय इसे…
Read Moreजानें कब हैं मोहिनी एकादशी? इस दिन क्या करें और क्या न करें
हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार मोहिनी एकादशी तिथि 18 मई, 2024 सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर शुरु होगी, वहीं इसका समापन अगले दिन 19 मई, 2024 दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर होगा। बता दें कि, सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है। ऐसे में मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई, 2024 को किया जाएगा। पौराणिक ग्रंथ के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरुप की पूजा की…
Read Moreकब है सीता नवमी? इस विधि से करें मां सीता और भगवान राम की पूजा
सीता जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह 16 मई, 2024 को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि देवी सीता का जन्म मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र में हुआ था। देवी सीता का विवाह भगवान राम से हुआ था, जिनका जन्म भी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार सीता जयंती राम नवमी के एक महीने बाद आती है। माता सीता को जानकी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह…
Read Moreसंध्या आरती को चारों दिशाओं में दिखाना क्यों होता है जरूरी,
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और आरती करने के लिए कई नियमों के बारे में बताया गया है। यदि इन नियमों का व्यक्ति सही तरीके से पालन करें, तो जातक के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। आरती के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। कुछ लोग आरती करने के बाद दीपक पौधे के पास रखते हैं, जोकि वास्तु के हिसाब से शुभ माना जाता है।इसके साथ ही मंदिर में संध्याकाल की आरती के बाद इसकी लौ को चारों दिशाओं में दिखाया जाता है। लेकिन क्या…
Read MoreUltra Processed Foods के सेवन से बढ़ रहा जल्दी मरने का खतरा
जंक फूड खाने में भले ही टेस्टी लगते हैं, लेकिन लगातार इनका सेवन करना हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। ये बहुत अधिक चीनी, नमक, खराब वसा जैसी चीजों से भरे होते हैं, जो हमारे शरीर को समय के साथ खराब कर देते हैं। बहुत अधिक जंक फूड खाने से हमारा वजन बढ़ सकता है, मधुमेह और हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि ये हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत पूरी नहीं कर पाते हैं। इन सब के बीच अब एक नए शोध में पता…
Read Moreटीशर्ट पहनने के दौरान इस बातों का रखना चाहिए खास ख्याल
जिस तरह से लड़कियां अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक का खास ख्याल रखती हैं, उसी तरह लड़के भी अपने स्टाइल का ध्यान रखते हैं। ऑफिस से लेकर घूमने जाने तक के लिए लड़के स्टाइलिश कपड़े पहनना पसंद करते हैं। तो वहीं कई बार लड़के बॉलीवुड सेलिब्रिटी से भी स्टाइलिंग टिप्स लेते हैं। लेकिन कई बार टिप्स लेने के बाद भी वह इन कपड़ों को सही से कैरी नहीं कर पाते हैं।ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको टी-शर्ट में परफेक्ट लुक पाने के कुछ आसान टिप्स बताने…
Read Moreइस दिशा में अजवाइन की पोटली रखना माना जाता है शुभ
हर घर में अजवाइन का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन को स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अजवाइन का संबंध शनि ग्रह से होता है। वहीं शनिदेव को न्याय, कर्म और अनुशासन का ग्रह माना जाता है। अजवाइन का इस्तेमाल सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी किया जाता है। साथ ही अजवाइन का इस्तेमाल ग्रह शांति के लिए भी किया जाता है। यह राहु ग्रह को भी शांत करने में सहायक होता है। ऐसे में अजवाइन की पोटली को घर…
Read Moreकथा के जरिये विदुर नीति को समझिये, भाग-12
आज-कल हम लोग विदुर नीति के माध्यम से महात्मा विदुर के अनमोल वचन पढ़ रहे हैं, तो आइए ! महात्मा विदुर जी की नीतियों को पढ़कर कुशल नेतृत्व और अपने जीवन के कुछ अन्य गुणो को निखारें और अपना मानव जीवन धन्य करें। प्रस्तुत प्रसंग में विदुर जी ने हमारे जीवनोपयोगी बिन्दुओं पर बड़ी बारीकी से अपनी राय व्यक्त की है। आइए ! देखते हैं – विदुर जी महाराज अपनी जीवनोपयोगी नीतियों से महाराज धृतराष्ट्र की मलिन बुद्धि को संस्कारित करना चाहते है, वे कहते हैं — पर्जन्यनाथाः पशवो राजानो…
Read Moreआप भी कर आएं शनिदेव के इन पांच फेमस मंदिरों के दर्शन
भगवान शनिदेव ग्रहों में सबसे प्रभावशाली हैं। इसलिए भक्त शनिदेव की पूजा-अर्चना के दौरान विशेष सावधानी बरतते हैं। वहीं शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए लोग शनिवार के दिन उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता के मुताबिक जिस भी व्यक्ति पर भगवान शनिदेव की कृपा हो जाती है, वह व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। भारत में शनिदेव के कुछ ऐसे मंदिर हैं, जहां पर भगवान शनि की पूजा व दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगती है।इसके अलावा इन मंदिरों के बारे में कहा जाता है…
Read More