रूस यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला ले लिया है। खबरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 19 जनवरी 2025 को पूरा होने वाले कार्यकाल से पहले ही यूक्रेन को रूस पर अटैक के लिए मिसाइल के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। अमेरिका के इस फैसले से रूस भड़क उठा है। रूस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके क्षेत्र के अंदर पश्चिमी हथियार दागे गए तो यूक्रेन को नहीं बल्कि इसकी अनुमति देने वाले देशों को निशाना बनाया जाएगा। रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन की तरफ…
Read MoreCategory: विदेश
NASA को भी चकमा दे रहे पराली वाले किसान? कोरियाई सेटेलाइट के चौंकाने वाले आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए भारत के कई राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में पराली जलाने की घटनाएं एक बड़ी चिंता का विषय बनती जा रही हैं। हालाँकि, हाल की रिपोर्टों से पता चला है कि पंजाब अभी भी खेतों में आग लगने की घटनाओं में सबसे आगे है, लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में इसमें काफी कमी आई है। इसे एक स्वागतयोग्य बदलाव के तौर पर देखा गया। लेकिन, अब विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि पराली…
Read Moreप्रतिबंधित टीटीपी वैश्विक आतंकवादी संगठनों का केंद्र बन गया है : पाक सेना प्रमुख
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने शुक्रवार को कहा कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का आतंकवाद सभी वैश्विक आतंकवादी संगठनों और उनके छद्म संगठनों का केंद्र बन गया है। यहां मर्गल्ला डायलॉग 2024 के विशेष सत्र में शांति और स्थिरता में पाकिस्तान की भूमिका विषय पर अपने संबोधन में सीमा की स्थिति पर चर्चा करते हुए थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मुनीर ने कहा कि पश्चिमी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए एक व्यापक सीमा प्रबंधन व्यवस्था लागू की गई है। इस संगोष्ठी का आयोजन इस्लामाबाद पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईपीआरआई)…
Read MoreKaroline Leavitt कौन हैं ? ये लड़की 27 साल की उम्र में बनने जा रही हैं US White House की सबसे युवा प्रेस सचिव
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि उनके अभियान की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव होंगी। 27 वर्षीय लेविट इस पद को संभालने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बन जाएंगी, उन्होंने रोनाल्ड ज़िग्लर को पीछे छोड़ दिया, जो 1969 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के अधीन काम करते समय 29 वर्ष के थे। वर्तमान में, ट्रंप की संक्रमण टीम की प्रवक्ता, लेविट ने मीडिया में ट्रंप का मज़बूत बचाव करने के लिए पहचान हासिल की है। ट्रंप ने कैरोलिन लेविट को…
Read MoreVivek Ramaswamy ने अमेरिका में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों में कटौती का संकेत दिया
उद्यमी से नेता बने विवेक रामास्वामी ने अमेरिका में सरकारी नौकरियों में भारी कटौती का संकेत दिया है। रामास्वामी को टेस्ला के मालिक एलन मस्क के साथ सरकारी दक्षता मंत्रालय (डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिशिएंसी) का प्रभारी नामित किया गया है। भारतीय-अमेरिकी रामास्वामी ने बृहस्पतिवार को फ्लोरिडा के ‘मार-ए-लागो’ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं और एलन मस्क ऐसी स्थिति में हैं कि हम लाखों गैर निर्वाचित संघीय नौकरशाहों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। हम इस तरह देश को बचाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें पिछले चार साल…
Read Moreसीजफायर के लिए तैयार हमास ! इजरायल के सामने रखी ये शर्त
हमास ने गाजा में “तत्काल युद्ध विराम” के लिए तत्परता व्यक्त की, लेकिन कहा कि इजरायल गंभीर युद्ध विराम करने में विफल रहा। हमास प्रमुख बासम नैम ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा सैन्य कार्रवाई का विकल्प चुनने से पहले जुलाई में चर्चा किए गए संभावित युद्ध विराम समझौते के पूरा होने के करीब है।नैम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इजरायल पर युद्ध विराम के लिए सहमत होने और हिंसा को समाप्त करने के लिए दबाव डालने का भी आग्रह किया। ट्रम्प ने पहले अपने अभियान…
Read MoreBiden Trump Meeting के बीच क्यों वायरल हुआ मेलानिया का ये वीडिया
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को अमेरिका की फर्स्ट लेजी जिल बाइडेन ने व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया। जिल बिडेन के चाय के निमंत्रण को मेलानिया ने ठुकरा दिया है। मेलानिया अपने पति, निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उनकी निर्धारित बैठक में शामिल नहीं हुईं। मेलानिया ने एक बयान में कहा कि परिवर्तन प्रक्रिया शुरू करने के लिए उनके पति की ओवल ऑफिस में वापसी उत्साहजनक है और वह उनकी बड़ी सफलता की…
Read MoreVivek Ramaswamy का हाई स्कूल ग्रेजुएशन स्पीच क्यों होने लगा वायरल? ट्रंप ने दी है कौन सी जिम्मेदारी
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एलन मस्क और पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी नव निर्मित सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व करेंगे। रामास्वामी अगले साल 20 जनवरी से प्रभावी हो रहे ट्रंप 2.0 प्रशासन में किसी पद पर नियुक्त होने वाले पहले भारतवंशी हैं। बायोटेक उद्यमी के हाई स्कूल ग्रैजुएशन स्पीच का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। सेंट जेवियर हाई स्कूल के 18 वर्षीय छात्र रामास्वामी वीडियो में आरंभिक भाषण देते हुए दिखाई दे रहा है। मास्वामी हाई स्कूल के दौरान अपनी…
Read More2 महीने पहले चुने गए राष्ट्रपति, फिर अब क्यों हो रहा श्रीलंका में चुनाव?
श्रीलंका में कई महीनों के बाद दूसरे राष्ट्रीय चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है, जहां विपक्ष राष्ट्रपति चुनावों में करारी हार से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है। भ्रष्टाचार से लड़ने और देश की चुराई गई संपत्तियों को वापस पाने के वादे पर चुनाव जीतने के बाद दक्षिण एशियाई द्वीप के पहले वामपंथी नेता नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके द्वारा आकस्मिक संसदीय चुनाव बुलाया गया था। इस द्वीपीय देश में 21 सितंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अनुरा कुमारा दिसानायके को जीत हासिल हुई थी लेकिन वह…
Read MoreElon Musk की कंपनी Starlink क्या वाकई भेड़ की खाल में छिपा भेड़िया है?
एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में उपग्रह ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा देना चाहती है। स्टारलिंक चाहती है कि वह भारत में जल्द से जल्द कारोबार शुरू करे। इस संबंध में एलन मस्क ने अपनी भारत यात्रा की घोषणा भी की थी लेकिन फिर उन्होंने इसे टाल दिया था। अब एलन मस्क को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में अहम जिम्मेदारी मिल गयी है। ट्रंप प्रशासन में भारत से संबंध प्रगाढ़ करने की इच्छा रखने वाले लोगों की बहुतायत है। खुद एलन मस्क भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद हैं। प्रधानमंत्री भी एलन…
Read More