Trump पर हमले का क्या है यूक्रेन कनेक्शन? आग से खेलने का परिणा क्या होता है…रूस ने कसा तंज

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ है। कथित शूटर के यूक्रेनी लिंक सामने आए हैं। रूस ने लिंक पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ट्रंप ने दिखाया है कि आग से खेलना के परिणाम हो सकते हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव से पूछा गया कि ट्रंप पर कथित हत्या के प्रयास के बारे में वह क्या सोचते हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा यह हमें नहीं सोचना चाहिए, यह अमेरिकी खुफिया सेवाओं को सोचना चाहिए। किसी भी मामले में…

Read More

नेपाल के PM Oli बर्फ पिघलने, समुद्र के बढ़ते जल स्तर का मुद्दा संरा महासभा में उठाएंगे

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने सोमवार को कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के दौरान बर्फ पिघलने और समुद्र के बढ़ते जल स्तर के मुद्दे पर दुनिया का ध्यान आकर्षित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में हिस्सा लेने के लिए अपनी आगामी अमेरिका यात्रा के बारे में प्रतिनिधि सभा को बताते हुए ओली ने कहा कि वह ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ में मानव जाति व पृथ्वी के साथ-साथ हिमालय और महासागरों के पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा पर नेपाल का स्पष्ट दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। ओली…

Read More

पाक सरकार ने संसद में विवादास्पद संविधान संशोधन विधेयक एक बार फिर पेश नहीं किया

पाकिस्तान की गठबंधन सरकार ने एक बार फिर संसद में विवादास्पद संविधान संशोधन विधेयक को पेश नहीं किया। ऐसा स्पष्ट तौर पर इसे पारित कराने के लिए आवश्यक संख्याबल की कमी के कारण हुआ। संशोधनों का विवरण अभी भी रहस्य बना हुआ है, क्योंकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसे मीडिया के साथ साझा नहीं किया है या सार्वजनिक रूप से इस पर चर्चा नहीं की है। अब तक जो रिपोर्ट मिली है, उससे पता चलता है कि सरकार न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने और उच्चतम न्यायालय के प्रधान…

Read More

United Nation में भारत की परमानेंट सीट को लेकर यूक्रेन ने कर दी छोटा मुंह बड़ी बात

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग ने दुनिया के कई देशों को राजनीतिक और कूटनीतिक उथल-पुथल में डाल रखा है। इस संघर्ष ने कई देशों को अपनी राजनीतिक नीतियों और रणनीतियों को फिर से परिभाषित करने के लिए मजबूर किया है। इन सब के बीच यूक्रेन वैश्विक राजनीति और कूटनीति के समझ के सवालों के घेरे में आ गया हैं। यूक्रेन ने भारत को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसे न केवल गलत कहा जा रहा बल्कि इसे भारत के लिए धमकी भरा भी बताया जा रहा है।…

Read More

बाइडन अगले सप्ताहांत करेंगे क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले सप्ताह अपने डेलावेयर निवास पर क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) में चार देश – ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं। भारत इस साल क्वाड की मेजबानी करने वाला था लेकिन अब वह अगले साल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। क्वाड नेतृत्व शिखर सम्मेलन बाइडन की पहल है और निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति की विदेश नीति से जुड़ी प्रमुख परंपराओं में से एक है। व्हाइट हाउस की…

Read More

जयशंकर ने ‘खटा खट’ को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष किया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि व्यक्ति को कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती और जीवन ‘खटाखट’ नहीं है। जिनेवा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए जयशंकर बदलते भारत और नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता की टिप्पणी का परोक्ष संदर्भ दिया। जयशंकर ने बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए आवश्यक विशाल मानव संसाधनों के बारे में बात करते…

Read More

Russia के लिए भारत-चीन ने कर ली दोस्ती? NSA अजित डोभाल ने खेला बड़ा दांव!

रूस यूक्रेन जंग को रोकने के लिए इस वक्त पूरी दुनिया मिलकर काम करना चाहती है। लेकिन क्या ये रूस के बिना संभव है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के पक्ष को पूरी दुनिया के सामने रखा। विदेश मंत्री ने कहा कि  बिना रूस के इस युद्ध को समाप्त करने का विचार भी करना व्यर्थ है। बिना रूस के बातचीत नहीं हो पाएगी। इसलिए एक बार फिर भारत ने इस बात को जोर देकर कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच की जंग को रोकना जरूरी है और इसके…

Read More

इस्लामिक स्टेट की तालिबान को चुनौती, बंदूकधारियों ने 14 शिया मुसलमानों की कर दी हत्या

मध्य अफगानिस्तान के शिया बहुल क्षेत्र में बंदूकधारियों ने 14 लोगों की हत्या कर दी। तालिबान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह इस वर्ष देश में हुए सबसे घातक हमलों में से एक है। इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने इसकी जिम्मेदारी ली। इसमें शिया बहुल घोर और दाईकुंडी प्रांतों के बीच यात्रा कर रहे लोगों को निशाना बनाया गया। आईएस समूह ने कहा कि हमले के लिए मशीन गन का इस्तेमाल किया गया। इससे पहले अप्रैल में इस्लामिक स्टेट समूह ने पश्चिमी हेरात में एक मस्जिद के अंदर अफगानिस्तान…

Read More

पाकिस्तान : सिंध प्रांत में जहर मिला दूध पीने से एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जहर मिला दूध पीने से एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में हुई। पीड़ितों की पहचान गुल बेग ब्रोही, उनकी पत्नी, पांच बेटे, तीन बेटियां और तीन अन्य रिश्तेदारों के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कुछ करीबी रिश्तेदारों ने आशंका जताई थी कि पीड़ितों को जहर दिया गया होगा क्योंकि परिवार के मुखिया का कुछ लोगों…

Read More

हमारी सेना ने वेस्ट बैंक में संभवतः अनजाने में अमेरिकी कार्यकर्ता को गोली मारी: Israel

इजराइल की सेना ने कहा कि पिछले हफ्ते वेस्ट बैंक में मारी गई एक अमेरिकी कार्यकर्ता को इजराइली बलों ने संभवत: ‘‘अनजाने में’’ गोली मार दी, जो किसी और को निशाना बनाने चाहते थे। गोलीबारी के गवाह रहे इजराइली प्रदर्शनकारी जोनाथन पोलाक के अनुसार, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को सिएटल की 26 वर्षीय कार्यकर्ता एसेनूर एजगी एगी गोली लगने से मारे गए। अमेरिकी कार्यकर्ता के पास तुर्किये की नागरिकता भी थी। इजराइली सेना ने कहा कि उसे घटना पर ‘‘अत्यधिक दुख…

Read More