यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने दो बैलिस्टिक मिसाइल दागकर मध्य-पूर्वी यूक्रेन स्थित एक सैन्य प्रशिक्षण प्रतिष्ठान तथा नजदीकी अस्पताल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 41 लोग मारे गए और 180 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला पोल्टावा शहर में हुआ। पोल्टावा रूस की सीमा से लगभग 110 किलोमीटर (70 मील) और कीव से करीब 350 किलोमीटर (200 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह शहर राजधानी कीव और यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के बीच मुख्य राजमार्ग और…
Read MoreCategory: विदेश
मजबूत संबंधों की आशा, क्राउन प्रिंस को धन्यवाद, एक लड़की द्वारा बनाए गए चित्र पर ऑटोग्राफ, ब्रुनेई में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा के तहत ब्रुनेई दारुस्सलाम पहुंचे। ब्रुनेई दारुस्सलाम में क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने पीएम का स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ब्रुनेई दारुस्सलाम में उतरा। हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों की आशा है, विशेष रूप से वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने में। मैं हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए क्राउन प्रिंस हिज रॉयल हाईनेस प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह को धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री देश के शीर्ष नेतृत्व…
Read Moreयोगी सरकार किसानो की समृद्धि की दिशा उठा रही अनेक कदम – उद्यान मंत्री
तुर्की के इस्तांबुल में लगायी गयी पहली बार उत्तर प्रदेश की प्रदर्शनी प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण की आधुनिक इकाईयां स्थापित करने हेतु उद्यमियों को किया गया आमंत्रित अच्छी गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों एवं औद्यानिक फसलों कोे निर्यात पर विशेष रणनीति अपनायेगी सरकार वर्ष 2025 में इस्ताम्बुल में आम प्रदर्शनी के आयोजन का लिया निर्णय लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से तुर्की पहुंचे उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को तुर्की में आयोजित 04 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खाद्य प्रदर्शनी (वर्ल्ड…
Read Moreचीन की नाराजगी के बाद प्रशांत क्षेत्र के नेताओं ने Taiwan का उल्लेख हटाया
दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने के चीन के प्रयासों से मची हलचल ने क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक शिखर सम्मेलन को प्रभावित कर दिया है। प्रशांत द्वीप के एक नेता ने बीजिंग के कहने पर, बैठक के समापन वक्तव्य से ताइवान की भागीदारी की पुष्टि को हटाने का स्पष्ट उल्लेख किया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा 18 द्वीपीय राष्ट्रों के समूह ‘द पैसिफिक आइलैंड फोरम’ ने शुक्रवार को अपनी सप्ताह भर की वार्षिक बैठक के बाद नेताओं के बीच हुए समझौतों को रेखांकित करते हुए एक सार्वजनिक विज्ञप्ति…
Read Moreखारकीव पर रूस पर बहुत बड़ा हमला, 47 घायल
यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर खार्किव में एक शॉपिंग मॉल और इवेंट कॉम्प्लेक्स पर रूसी मिसाइलों के हमले में पांच बच्चों सहित कम से कम 47 लोग घायल हो गए। इससे पहले दिन में रूस ने कहा कि कीव ने पूर्ण पैमाने पर युद्ध शुरू होने के बाद से उसके खिलाफ सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक शुरू किया था, जिसमें बिजली संयंत्रों और एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया था, जबकि मॉस्को की सेना ने पूर्वी यूक्रेन के एक प्रमुख शहर की ओर बढ़त बना ली थी। खार्किव…
Read MoreIsrael में आम हड़ताल के कारण करीब पूरे देश में प्रमुख बाजार और प्रतिष्ठान बंद रहे
गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने में विफल रहने के विरोध में इजराइल में सोमवार को आम हड़ताल के आह्वान के कारण करीब पूरे देश में बंद और अन्य तरह का व्यवधान दिखा जिसमें इसका मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई हड्डा भी शामिल है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में इस आह्वान को नजरअंदाज किया गया जो गहरे राजनीतिक मतभेदों को दर्शाता है। हड़ताल के कारण प्रमुख बाजार और प्रतिष्ठान बंद रहे। गाजा में रविवार की देर रात छह बंधकों के मृत पाए जाने के बाद इजराइल के हजारों लोग शोक…
Read MoreBangladesh में भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों ने तत्काल चिकित्सा और छात्र वीजा के लिए सीमित स्लॉट खोले
बांग्लादेश के प्रमुख शहरों में भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों ने तत्काल चिकित्सा और छात्र वीजा की आवश्यकता वाले बांग्लादेशी नागरिकों के लिए सीमित आवेदन स्लॉट की पेशकश शुरू कर दी है। ये सेवाएं ढाका, चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना में प्रदान की जा रही हैं। बांग्लादेश में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) ने एक बयान में कहा, “इसके अलावा, इन पांच केंद्रों ने उन अत्यावश्यक मामलों के लिए सीमित आवेदन स्लॉट भी खोले हैं, जहां बांग्लादेशी छात्रों और श्रमिकों को तीसरे देश की यात्रा करने की आवश्यकता होती है और…
Read MoreIsrael के धमाके से उड़ा दी 610 मस्जिदें? मच गया पूरी दुनिया में हड़कंप
आतंकी संगठन हमास और हिज्बुल्ला मिलकर इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। दुनिया के कई देशों में अभी भी इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन करवाए जा रहे हैं। कई देशों की मस्जिदों से इजरायल और यहूदियों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। इन सभी के बीच कतर के अखबार अलजजीरा और आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर बहुत बड़ा दावा किया है। अलजजीरा ने दावा किया कि इजरायल ने गाजा की एक मस्जिद में रखी कुरान की प्रतियों को जला दिया। अलजजीरा के अरबी चैनलों ने बताया…
Read Moreट्रंप का ‘अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री’ जाना ‘राजनीतिक स्टंट’ : हैरिस
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री’ की अपनी हालिया यात्रा के दौरान ‘‘इस पवित्र भूमि का अपमान किया।’’ ट्रंप ने ‘अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री’ में चुनाव प्रचार गतिविधियों पर संघीय प्रतिबंध लागू होने के बावजूद वहां तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें प्रकाशित करवाया। हैरिस ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन खबरों का हवाला दिया, जिनमें दावा किया गया है कि ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान दल से जुड़े लोगों ने कब्रिस्तान के एक कर्मचारी के साथ…
Read Moreरूस ने यूक्रेन के 150 से अधिक ड्रोन मार गिराए
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में 158 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से दो ड्रोन मॉस्को शहर में और नौ मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में नष्ट किए गए। यूक्रेन की ओर से बीती रात किए गए ड्रोन हमलों को उसकी ओर से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है। कुर्स्क क्षेत्र में 46 ड्रोन नष्ट किए गए, जहां यूक्रेन ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से रूसी सरजमीं पर सबसे बड़े आक्रमण के तहत हाल के सप्ताहों में…
Read More