रूसी संसद के उपसभापति मिखाइल शेरेमेट ने रूस-यूक्रेन सीमा पर बढ़ते युद्ध आक्रमण के मद्देनजर के हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में पश्चिमी समर्थित यूक्रेनी घुसपैठ के कारण दुनिया संभावित तीसरे विश्व युद्ध के करीब पहुंच रही है। शेरेमेट, जो रूस की रक्षा समिति के सदस्य हैं, का दावा है कि रूसी धरती पर हमले में पश्चिमी सैन्य उपकरणों और विदेशी भागीदारी का शामिल होना एक भयानक वृद्धि को दर्शाता है जो वैश्विक संघर्ष का कारण बन सकता है। मिखाइल…
Read MoreCategory: विदेश
अब फैलने लगा मंकी पॉक्स का खतरा, WHO ने जारी किया अलर्ट
मंकीपॉक्स वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अलर्ट जारी कर दिया है। मंकीपॉक्स वायरस को वैश्विक आपदा घोषित किया गया है। अबतक अफ्रीका में ही ये बीमारी फैली हुई थी। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इसका पहला मामला सामने आ गया है। भारत में भी इस वायरस के फैलने का खतरा अब मंडराने लगा है। मंकी पॉक्स वायरस के संबंध में कहा जाता है कि ये भी कोरोना वायरस की तरह ही तेजी से फैल सकता है। इस वायरस को लेकर पाकिस्तान…
Read Moreबांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री Sheikh Hasina के खिलाफ हत्या का एक और मुकदमा दर्ज
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ एक शिक्षक की मौत के संबंध में शुक्रवार को हत्या का एक और मुकदमा दर्ज किया गया। हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों में यह नया मामला है। हसीना और आवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर के खिलाफ हत्या का यह मुकदमा बोगुरा में दर्ज किया गया। सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ विद्यार्थियों के व्यापक प्रदर्शन के बाद हसीना (76) को इस्तीफा देना पड़ा था और पांच अगस्त को वह भारत चली गयी थीं।…
Read Moreराष्ट्रपति चुनाव में 30 से ज्यादा दलों के महागठबंधन ने Wickremesinghe का समर्थन किया
श्रीलंका में अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के प्रबल दावेदार रानिल विक्रमसिंघे को 30 से ज्यादा राजनीतिक दलों और समूहों के महागठबंधन ने शुक्रवार को समर्थन दिया। श्रीलंका में 21 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विक्रमसिंघे (75) ने बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल कर खुद को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था, जिसके बाद महागठबंधन ने समर्थन देने का फैसला किया। विक्रमसिंघे को राजपक्षे परिवार की श्रीलंका पोडुजना पेरामुना (एसएलपीपी) से अलग हुए लोगों का समर्थन प्राप्त है। राष्ट्रपति के रूप में गोटबाया राजपक्षे के…
Read MoreDonald Trump की प्रचार अभियान टीम ने ई-मेल हैक किए जाने का किया दावा, Iran पर लगाए गंभीर आरोप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल रही टीम ने शनिवार को कहा कि उनके ई-मेल हैक किए गए हैं। टीम ने दावा किया कि ईरान के लोग इन संवेदनशील आंतरिक दस्तावेज चुराने और उनके प्रसार में शामिल हैं। हालांकि, प्रचार अभियान की कमान संभालने वाली टीम ने ईरान की संलिप्तता को लेकर सीधे कोई सबूत नहीं दिया, लेकिन उसका यह दावा माइक्रोसॉफ्ट द्वारा एक रिपोर्ट जारी किए जाने के बाद आया है। इस रिपोर्ट में 2024 में अमेरिकी अभियान में हस्तक्षेप करने…
Read MoreS Jaishankar ने कहा, भारत के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में प्रमुख साझेदार है Maldives
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख साझेदार है तथा दोनों देश अपने सहयोग को आधुनिक साझेदारी में बदलने की आकांक्षा रखते हैं। जयशंकर ने अड्डू पुनर्ग्रहण और तट संरक्षण परियोजना का हस्तांतरण समारोह और एक्जिम बैंक की ऋण सहायता के तहत भारत सरकार की मदद से बनाई गई 4-लेन डेटोर लिंक सड़क परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही। इस अवसर पर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर भी मौजूद थे। जयशंकर ने कहा, ‘‘मालदीव हमारे…
Read Moreराष्ट्रपति Volodymyr Zelensky ने परोक्ष रूप से रूसी जमीन पर दुस्साहसिक सैन्य कार्रवाई की पुष्टि
रूस के कुर्स्क सीमावर्ती क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा चौंकाने वाली सैन्य कार्रवाई शुरू किए जाने के कई दिन बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार रात अपने संबोधन में इस पर अपनी सरकार की चुप्पी तोड़ी और ‘‘युद्ध का रुखआक्रमणकर्ता के क्षेत्र की ओर मोड़ देने’’ से जुड़ी इस कार्रवाई को परोक्ष रूप से स्वीकार किया। रूस द्वारा यूक्रेन के कीव में रविवार रात भर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमले में चार वर्षीय लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई। कुर्स्क के क्षेत्रीय गवर्नर एलेक्सी स्मिरनोव ने कहा कि…
Read MoreGaza में स्कूल पर हमले के बाद Israel ने और इलाके खाली करने का आदेश दिया
इजराइल की सेना ने शरणार्थी शिविर में तब्दील एक स्कूल पर घातक हमले में कम से कम 80 फलस्तीनियों की मौत के बाद रविवार तड़के दक्षिण गाजा में और इलाके खाली करने का आदेश दिया है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इजराइल ने कहा है कि उसने चरमपंथियों की एक कमान चौकी को निशाना बनाकर हमला किया है, जिसमें 19 लड़ाकों की मौत हुई है। इजराइल के सैनिक बुरी तरह तबाह हुए उन इलाकों की ओर लौट रहे हैं जहां उन्होंने पहले फलस्तीनी चरमपंथियों से लड़ाई लड़ी थी।…
Read MoreBangladesh के तख्तापलट में America का हाथ-Sheikh Hasina
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अमेरिका पर बड़ा गंभीर आरोप लगाया है। हसीना ने अमेरिका पर देश में सत्ता परिवर्तन की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका बंगाल की खाड़ी पर अपना प्रभुत्व जमाने के लिए बांग्लादेश से सेंट मार्टिन द्वीप की मांग कर रहा था। हसीना ने इस द्वीप को अमेरिका के हवाले करने से मना कर दिया, इसलिए उन्होंने बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की साजिश रची। बता दें, हसीना देश छोड़ने से पहले देशवासियों को संबोधित करना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं…
Read MorePresident Murmu को मिला इस देश का सर्वोच्च सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सार्वजनिक सेवा में उनकी उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और सशक्तिकरण के प्रति समर्पण के लिए तिमोर-लेस्ते के उनके समकक्ष जोस रामोस-होर्टा द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किया गया। औरत। भारतीय राष्ट्रपति ने कहा कि यह पुरस्कार भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच दोस्ती के संबंधों का प्रतिबिंब है। राष्ट्रपति मुर्मू भारत से तिमोर-लेस्ते की पहली राष्ट्रपति यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंचे। राष्ट्रपति भवन, दिली में उनका औपचारिक स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया…
Read More