रेड कार्पेट, बारिश और फिर मेलोनी के लिए घुटनों पर बैठे PM

अल्बानिया में यूरोपीय नेताओं का शिखर सम्मेलन चल रहा है। इस शिखर सम्मेलन से पहले अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा (बाएं) ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का स्वागत घुटनों पर बैठकर किया। जनवरी में यूएई में समिट के दौरान भी अल्बानिया के पीएम ने मेलोनी का ठीक इसी तरह स्वागत किया था। आपको बता दें कि विपरीत राजनीतिक मान्यताओं के बावजूद दोनों नेताओं के बीच अच्छे कामकाजी संबंध हैं। मेलोनी इटली के दक्षिणपंथी ब्रदर्स का नेतृत्व करते हैं जबकि रामा अल्बानिया की सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख हैं। इससे पहले…

Read More

क्या है? ट्रंप को किनारे कर इजरायल ने छेड़ दिया गाजा-यमन के खिलाफ सबसे भीषण युद्ध

इज़रायली सेना ने 17 मई को गाजा को निशाना बनाना जारी रखा, जबकि पिछले दिन उसने घोषणा की थी कि वह अपने गिदोन चैरियट ऑपरेशन के तहत संचालन नियंत्रण हासिल करने के लिए सैनिकों को जुटाएगी। फिलिस्तीनी फ़ोटोग्राफ़र इब्राहीम अबू गज़ालेह द्वारा यहाँ ली गई फुटेज में, जबालिया में हमले के बाद की स्थिति दिखाई गई है। गज़ालेह ने स्टोरीफुल को बताया कि हमला एक आवासीय ब्लॉक पर हुआ। फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी WAFA ने कहा कि शनिवार सुबह उत्तरी गाजा में जबालिया और दक्षिणी गाजा में खान यूनिस पर हुए…

Read More

भारतीय मिसाइल हमलों के बाद, पाकिस्तान सेना मुख्यालय को चकलाला से इस्लामाबाद किया जाएगा शिफ्ट

पाकिस्तान कथित तौर पर अपने आर्मी जनरल हेडक्वार्टर (जीएचक्यू) को रावलपिंडी के चकलाला से इस्लामाबाद स्थानांतरित करने पर विचार कर रहा है। नूर खान एयरबेस पर भारतीय वायु सेना के हमलों के बाद लिया गया है, जिसमें स्पष्ट संरचनात्मक क्षति हुई थी। खुफिया सूत्रों ने योजना की पुष्टि की और इसे मौजूदा जीएचक्यू स्थान के आसपास बढ़ती सुरक्षा चिंताओं से सीधे जोड़ा। भारत-पाक में तनाव के बीच 8-9 मई की रात जब ब्रह्मोस मिसाइल ने रावलपिंडी के एयरबेस तक कहर बरपा दिया तो पाकिस्तानी सेना के पैरों तले जमीन खिसक…

Read More

शांति वार्ता के 24 घंटे में रूस ने यूक्रेन पर फिर बोला हमला, नौ लोगों की मौत, चार घायल

यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रूस के एक ड्रोन ने एक बस को टक्कर मार दी, जिससे सुमी क्षेत्र में नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह हमला मॉस्को और कीव के बीच वर्षों में पहली बार हुई सीधी शांति वार्ता के कुछ घंटों बाद हुआ। यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक पोस्ट में कहा यह सिर्फ़ एक और गोलाबारी नहीं है -यह एक निंदनीय युद्ध अपराध है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने रक्षा मंत्रालय के एक…

Read More

Swimming Pool में गोते लगा रहे थे शहबाज, तभी आकर गिरी भारत की मिसाइल, पाक PM ने खुद किया स्वीकार

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुलेआम स्वीकार किया कि जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत उनके देश पर सटीक हमले किए, तब वह स्वीमिंग कर रहे थे। पाकिस्तान स्मारक पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों ने 10 मई को नूर खान एयरबेस और अन्य जगहों पर हमला किया था। यह एक दुर्लभ इशारा है जो भारतीय सैन्य कार्रवाई की बात आने पर पाकिस्तान के सामान्य इनकार के विपरीत है। शहबाज शरीफ ने कहा कि 10 मई को…

Read More

ट्रंप का मेड इन अमेरिका आईफोन टिम कुक को पड़ सकता है भारी, क्यों आसान नहीं है एप्पल का भारत छोड़ना?

एप्पल के को-फाउंडर स्टीब जॉब्स ने कहा था कि Have the courage to follow your heart and intuition, because they somehow already know what you truly want to become यानी आप अपने दिल और अंतरज्ञान को मानने की हिम्मत रखें। ये किसी न किसी तरह से पहले से ही जानते हैं कि आप वास्तव में क्या बनना चाहते हैं। एप्पल के सीईओ टिम कुक आज अपने बॉस, दोस्त और मार्गदर्शक स्टीब जॉब्स के बताए इसी रास्ते पर चल रहे हैं। इस लिए इस बात की संभावना बेहद कम है कि…

Read More

शहबाज शरीफ ने इल्हाम अलीयेव को लगाया फोन, अजरबैजान को बताया पाकिस्तान का ‘सच्चा भाई’

आपने वो कहावत तो खूब सुनी होगी चोर चोर मौसेरे भाई। भारत के खिलाफ पाकिस्तान का साथ तुर्की और अजरबैजान जैसे मुल्कों ने खुलकर दिया। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अजरबैजान को पाकिस्तान का सच्चा भाई बता दिया है। एपीए की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अज़रबैजान गणराज्य के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव को फ़ोन किया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अज़रबैजान के राष्ट्रपति को भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ़ किए गए सैन्य हमलों और उसके बाद युद्ध विराम की स्थापना के बारे में…

Read More

China ने एक बार फिर अमेरिका को डराया? हुआवेई के चिप्स को लेकर ट्रंप प्रशासन ने अब क्या नया फरमान सुना दिया

चीन से अमेरिका की तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही। चीनी कंपनी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने अब नया फरमान जारी कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि दुनिया में कहीं भी हुआवेई की बनी आर्टिफिशियल चिप का उपयोग करने वाली किसी भी कंपनी पर अमेरिकी निर्यात नियंत्रणों का उल्लंघन करने के लिए आपराधिक दंड लगाया जा सकता है। बताया जाता है कि हुआवेई चिप्स, विशेष रूप से एसेन्ड 910बी, 910सी और 910डी, अमेरिकी प्रौद्योगिकी का उपयोग करके बनाए गए हैं। विभाग के…

Read More

हम नुकसान की नहीं सोचते…भारत के एक्शन पर तुर्की के राष्ट्रपति का आ गया बयान

ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ पाकिस्तान का साथ देकर तुर्की ने खुद के पैर पर कुल्हाड़ी नहीं बल्कि कुल्हाड़ी पर ही पैर मार दिया है। भारत से पंगा लेना तुर्की को भारी पड़ सकता है। इसका असर भी दिखने लगा है। भारत में तुर्की के बायकाट की मांग उठने लगी है। मध्य प्रदेश के विदिशा में लोग सड़कों पर उतरे और तुर्की के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जगह जगह तुर्की के सामानों के बहिष्कार के पोस्टर लगाए गए। तुर्की के खिलाफ नारेबाजी की गई और लोगों ने पुतला फूंक कर अपनी…

Read More

मैंने कोई मध्यस्थता नहीं कराई, भारत-पाकिस्तान सीजफायर वाले बयान से ट्रंप का U-टर्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार को अपने उस दावे से पीछे हटते नजर आए, जिसमें उन्होंने पिछले सप्ताह भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को समाप्त करने के लिए सीधे तौर पर मध्यस्थता करने की बात कही थी। कतर के अल-उदीद एयर बेस पर सैनिकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि मैंने ऐसा किया, लेकिन मैंने निश्चित रूप से मदद की। रॉयटर्स ने बताया कि अमेरिकी सैनिकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच शत्रुता समाप्त…

Read More