सूक्ष्मजीवों से कैसे तैयार करें खाद: डॉ कुमुद दुबे

विमलेश मिश्र प्रयागराज ! माघ मेला शिविर में परि पुन पुनस्थॉपन  वन अनुसंधान केंद्र जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया । जिसमें वक्ता के रूप में  चेतना समग्र सामाजिक उत्थान करछना,  से आए हुए  सुधाकर द्वारा केंचुआ से खाद बनाने एवं उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया। संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ कुमुद दुबे ने सूक्ष्मजीवों से निर्मित जैविक खाद के बारे में बताया ।सूक्ष्म जीवाणुओं जैसे राइजोबियम, अजोटोबैक्टर, वैम एवं शैवाल आदि की उपस्थिति को जैविक उर्वरक कहा जाता है।…

Read More

शरत चन्द स्मारक विद्यालय अशोक नगर में धूमधाम से मनाया गया ७१वां गणतंत्र दिवस

शरत चन्द स्मारक विद्यालय अशोक नगर में धूमधाम से मनाया गया ७१वां गणतंत्र दिवस  

Read More

‘राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर’ की मांग को लेकर अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस

कांग्रेस की युवा इकाई बेरोजगारी के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के मकसद से इस सप्ताह ‘राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर’ (एनआरयू) बनाने की मांग करेगी और इसको लेकर देशभर के युवाओं के बीच अभियान चलाएगी। भारतीय युवा कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में ‘एनआरसी नहीं, एनआरयू’ अभियान की शुरुआत की जा सकती है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 28 जनवरी को जयपुर में प्रस्तावित रैली का मुख्य एजेंडा भी बेरोजगारी होगा और उसमें गांधी इस मुद्दे…

Read More

मुख्यालय में संरक्षा पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन

मुख्यालय में संरक्षा, आधारभूत संरचना के निर्माण, समय पालनता के विषय  पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित हुई। महाप्रबन्धक श्री राजीव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस मे मुख्यतः ट्रेन संचालन में संरक्षा की समीक्षा की गई। यद्यपि रोलिंग स्टॉक के रख-रखाव में काफी तकनीकी प्रगति का प्रयोग होने लगा है पर अभी भी कई बार माल और कोचिंग ट्रेनों में हॉट एक्सल की घटनाएं संज्ञान में आती हैं। हॉट बेयरिंग की पहचान करने के पारंपरिक तरीकों के तहत सतर्क रेल कर्मचारियों द्वारा ट्रेनों का स्टेशनों पर गुजरते समय रोलिंग…

Read More

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के संघ के प्रागंण में एक बैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन

आज दिनांक 12 जनवरी 2020 को प्रातः 8ः15 बजे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के संघ के प्रागंण में एक बैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता ए0एम0ए0 अध्यक्षा डाॅ0 राधारानी घोष ने की। इलाहाबाद के पैथौलाजिस्ट डाॅ पल्लवी निगम और दिल्ली से आये डाॅ सच्चिदानन्द त्रिपाठी ने थैलेसीमिया और डाइबिटिज की जांच विषय पर अपना व्याख्यान दिया। डाॅ0 सच्चिदानन्द त्रिपाठी ने बताया कि भ्इ।1ब् का महत्व ग्लूकोज से बेहतर क्यो है और कैसे क्योकि इसमें खाली पेट रहने की आवश्यकता नही है और किसी भी समय खून की जांच…

Read More

मेला क्षेत्र परेड मैदान में रेलवे द्वारा लगाई गयी भव्य प्रदर्शनी का महाप्रबंधक महोदय ने किया शुभारंभ

माघ मेला 2020 के अवसर पर माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे के इतिहास एवं विरासत तथा नवीनतम जानकारी से अवगत कराने हेतु  उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद द्वारा मेला क्षेत्र परेड मैदान में एक भव्य प्रदर्शनी लगायी गयी है| प्रदर्शनी का शुभारंभ आज दिनांक 13.01.2020 को महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री राजीव चौधरी जी के कर कमलों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक इलाहाबाद श्री अमिताभ तथा मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया| इस प्रदर्शनी में उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्टेशन जैसे इलाहाबाद, इलाहाबाद-छिवकी, कानपुर, सूबेदारगंज, विंध्याचल, इटावा, आगरा,…

Read More

रेप केस के नाबालिग दोषियों पर भी तो चले कानूनी चाबुक

आर.के. सिन्हा   निर्भया के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या करने वाले चारों गुनाहगारों को आगामी 22 जनवरी को फांसी की सजा दे दी जाएगी। फांसी का समय सुबह 7 बजे रहेगा। पर इस भयानक केस से जुड़ा एक नाबालिग दोषी  के खिलाफ कोई एक्शन नहीं होगा। खैऱ, आखिरकार, इस तरह 7 साल 37 दिन के बाद ही सही निर्भया को इंसाफ मिलेगा। यह घटना इतनी दिल दहला देने वाली थी कि आम आदमी उस हालात की कल्पना तक नहीं कर सकता था जिन हालातों में उसे इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया था। उसे देख कर उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों तक के रोंगटे खड़े हो गए थे। इस बेटी का नाम रखा था “निर्भया” और यह घटना घटित हुई थी दक्षिण दिल्ली के एक बस स्टॉप के पास। यह क्रूर हादसा 16 दिसम्बर की रात साल 2012 में हुआ था।   पर बलात्कार की शिकार हुई हजारों अन्य महिलाओं को इंसाफ कब मिलेगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है। यही ढीलापन की  स्थिति तो बलात्कारियों के हौंसले बुलंद करती हैं। निर्भया के  साथ जब दुष्कर्म हुआ था तब भी सरकारी ॲांकडों के मुकाबिक देश में रोज 68 दुष्कर्म हो रहे थे।  तब से अब तक बलात्कार के मामले और 33 फीसद बढ़े ही हैं।यानी अब रोज 90 दुष्कर्म हो रहे है। ये आंकड़े डराते हैं। देश में 2012 में दुष्कर्म के 24 हजार 923 मामले दर्ज हुए थे, यानी रोजाना 68 मामले, 2018 में यह 33 फीसद बढ़ गए।यह तमाम आंकड़े गृह मॅंत्रालय के  नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के हैं। अगर बात दिल्ली भर की ही करें तो इधर 2012 में दुष्कर्म के 706 मामले सामने आए थे, 2019 में 15 नवंबर तक ही दुष्कर्म के एक हजार 947 केस दर्ज हो चुके थे, यानी 7 साल में दिल्ली में दुष्कर्म के मामले 176 फीसद बढ़े।  इन पर रोक तो तब  ही लग सकती है जब दोषियों को त्वरित और सख्त सजा मिले। अगर इस मोर्चे पर हम विफल रहे तो देवी  की अराधना करने वाले भारत में नारी शक्ति का अपमान होता रहेगा। उनके साथ बलात्कार के केस जारी रहेंगे। सुनकर यह भरोसा ही नहीं होता कि देश की सभी अदालतों में 2018 के अंत तक 1.38 लाख से ज्यादा रेप के मामले लंबित थे, 2018 में सिर्फ 27 फीसद मामलों में ही सजा मिल सकी। तो यह बात तो बहुत साफ है कि अभी  रेप की शिकार  लड़कियों को न्याय मिलने में देश की जनता को और जन प्रतिनिधियों को भी अभी एक लड़ाई लड़नी ही होगी। अगर हम यह सोच रहे हैं कि निर्भया के दोषियों को सजा देकर हमने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है तो यह हमारी भूल ही होगी। अब बोलिए कि हमने निर्भया के बाद से बलात्कारी तत्वों  के खिलाफ क्या बड़ी कार्रवाई की। मुझे कहने दीजिए कि इन सब प्रामाणिक सरकारी ॲांकडों  को देखकर तो यही लगता है कि बलात्कारी  मानसिकता के लोगों को कानून का कोई डर ही नहीं है। उन्हें भरोसा है कि वे जैसे–तैसे, कुछ न कुछ तरकीब/ जुगाड से अन्त: बच ही जायेंगें। कहना न होगा कि निर्भया को तो देर–सवेर न्याय इसलिए मिल रहा है क्योंकि उसके मामले से  सारा देश ही आँदोलित हो उठा था। ताजा हालत यह है कि 2018 के अंत तकदेश की अदालतों में दुष्कर्म के 1 लाख 38 हजार 342 मामले धूल चाट रहे थे।

Read More

कानून जनता को डराने के लिए नहीं, सुरक्षा के लिए होता है: हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि कानून जनता को डराने और उसकी आवाज दबाने के लिए नहीं, बल्कि आम जन-मानस में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिए होता है। धनबाद में हाल में सीएए के खिलाफ बिना अनुमति हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस द्वारा सात लोगों पर नामजद और तीन हजार अन्य अज्ञात लोगों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने आज यह ट्वीट किया। उक्त घटना के बाद सरकार के निर्देश पर सभी आरोपियों से राजद्रोह का आरोप…

Read More

थम गया ईरान-अमेरिका का वॉर, नहीं बनाया जाएगा अब किसी भी ठिकानें को निशाना

अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने दावा किया कि अमेरिका को कुछ सकारात्मक खुफिया जानकारी मिली है कि ईरान ने शीर्ष कमांडर की हत्या के बाद अपनी मिलिशिया से अमेरिकी अड्डों या नागरिकों को निशाना ना बनाने को कहा है। गौरतलब है कि ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी हवाई हमले में मौत हो गई थी और उसके जवाब में ईरान ने इराक में कम से कम उन दो अड्डों पर एक दर्जन से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं, जहां अमेरिका और गठबंधन बलों…

Read More

नये साल के जश्न के कारण जाम में डूबी दिल्ली, बंद करने पड़े थे 5 मेट्रो स्टेशनों के गेट

नववर्ष का जश्न मनाने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों के इंडिया गेट और क्नाट प्लेस की ओर उमड़ने के कारण दिल्ली में कई जगह भीषण जाम लग गया। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के पांच स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वार शाम में बंद कर दिये गए। दिल्ली यातायात पुलिस यात्रियों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यातायात के बारे में लगातार जानकारी दे रही थी। इंडिया गेट, क्नाट प्लेस और आईटीओ की ओर जाने वाली सड़कों पर यात्री…

Read More