अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को जब पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका व दामाद जारेड कुशनर के साथ ताजमहल का दीदार किया तो इतिहास रचा गया। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ पूरी दुनिया प्रेम की निशानी के रुप में प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया है। इस दौरान ताजमहल का सौंदर्य देखकर डोनाल्ड ट्रम्प मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने एक घंटा ताज में बिताया। उन्होंने विजिटर बुक में इसके लिए बोला- थैंक यू इंडिया।उनकी अगवानी के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। करीब एक घंटा ताज की खूबसूरती को निहारने के बाद वह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प को ‘ताजमहल’ का एक बड़ा चित्र भेंट किया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।इस दौरान ट्रंप और उनके परिवार का सैकड़ों कलाकारों ने ‘मयूर नृत्य’ प्रस्तुत कर स्वागत किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों के साथ भी तस्वीर खिंचवाई। डोनाल्ड ट्रंप ने किसी को निराश नहीं किया और पूरे शांत मन से सभी के साथ तस्वीर खिंचवाई।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया का हाथ थामे मुख्य गुम्बद का चक्कर भी लगाया। शाम को ताज महल का रूप ही अलग होता है। इस वक्त शाम की लालिमा में ढंके ताज को वह बार-बार देख रहे हैं। इस दौरान 17 हेक्टेयर बने बागीचे को भी देखा।
Related posts
-
फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बातचीत आगे बढ़ेगी…’
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान... -
साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, क्योंकि उन्हें साइप्रस... -
जाति जनगणना का जिक्र क्यों नहीं है? Census 2027 को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस पार्टी ने भारत की 16वीं जनगणना के लिए सरकार की अधिसूचना को जाति समावेशन पर...