यूपी के विधायकों और सांसदों का समर्थन मांगने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू लखनऊ पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 जुलाई को सीएम आवास पर डिनर का आयोजन किया। 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन के लिए नेताओं को इकट्ठा किया गया। इस डिनर पार्टी में विपक्ष भी शामिल हुआ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत समाजवादी गठबंधन में शामिल सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और जनसत्ता दल ने भी राजग प्रत्याशी का समर्थन किया है। इस रात्रि भोज में विपक्ष से सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर,सपा विधायक शिवपाल यादव और रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ भी पहुंचे।राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा, अपना दल (एस), निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के सांसदों व विधायकों के साथ समर्थन के लिए सम्पर्क किया। राजग प्रत्याशी को भाजपा के घटक दलों में निषाद पार्टी के छह विधायक, अपना दल (सेक्यूलर) के दो सांसद, एक एमएलसी और 12 विधायकों का समर्थन हासिल है। इसके अलावा विपक्ष के सुभासपा के छह विधायक, जनसत्ता दल के दो विधायक और एक एमएलसी, बसपा के 10 सांसद, एक विधायक और एक एमएलसी और सपा के एक विधायक का समर्थन तय माना जा रहा है।वहीं मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस भोज में भाजपा विधायक, सांसदों के अलावा अपने सहयोगी दलों के शामिल होने से सपा खेमे में बेचैनी है। ओम प्रकाश राजभर के इस रुख से साफ है कि उनकी अब सपा से राह अलग होने वाली है। वह इसका खुलासा 12 जुलाई को लखनऊ में होने वाली बैठक में कर सकते हैं। ओम प्रकाश राजभर ने हिंदुस्तान से बातचीत में कहा, मुख्यमंत्री ने बुलाया था। इसलिए हम वहां गए थे। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से बात हुई। उनको समर्थन दिए जाने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 12 जुलाई को पार्टी की बैठक में तय करेंगे कि इस चुनाव में पार्टी किसे समर्थन करेगी।
Related posts
-
हादसे को लेकर अत्यंत व्यथित हूं, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई संवेदना
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद राष्ट्रपति ने अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा... -
Air India plane crash: टाटा ग्रुप ने एक-एक करोड़ रुपये की मदद का किया ऐलान
टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को घोषणा की कि टाटा... -
Air India Plane Crash की खबर सुनते ही गुजरात निकले मोदी! मौके पर प्रशासन का पूरा अमला मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री...