जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने की कवायद के तहत हॉकी इंडिया ने देश भर में राज्य संघों, सदस्य इकाइयों और अकादमियों को 11000 से अधिक हॉकी स्टिक, 3300 गेंद और सुरक्षा उपकरण वितरित किए जिनकी कीमत आठ करोड़ रुपये है। यह पहल ‘हॉकी इंडिया का अभिमान हर घर हो हॉकी की पहचान’ कार्यक्रम का हिस्सा है जिसका लक्ष्य जमीनी स्तर पर खेल का विकास करना ही नहीं बल्कि वंचित तबके के बच्चों को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करना भी है। सभी राज्य संघों, सदस्य इकाइयों के अलावा राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब, ध्यानचंद हॉकी अकादमी, रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर, हिम अकादमी और माता साहिब कौर हॉकी अकादमी जैसी अकादमियों को इस कार्यक्रम के तहत फायदा मिला है।राज्य और सदस्य इकाइयों ने अपने संबंधित जिलों में सामान का वितरण किया। इस पहल के बारे में बात करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘यह अभियान भारत में हॉकी के विकास के लिए एक मजबूत नींव बनाने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है।’’ उन्होंने कहा,‘‘युवा खिलाड़ियों को स्तरीय हॉकी स्टिक, गेंद और खेल सुरक्षा उपकरण देकर हमारा लक्ष्य एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जो उन्हें आगे बढ़ने और अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में सक्षम बनाएगा।
Related posts
-
भारत अच्छी तैयारी के साथ आया होगा, लेकिन हम जानते हैं कि हमें कहां पहुंचना है: मैकुलम
इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि भारत पांच टेस्ट मैच की सीरीज ... -
वापसी कभी आसान नहीं होती… गौतम गंभीर ने करुण नायर की वापसी पर दिया बड़ा बयान
लंबे समय बाद भारत इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा जिसके लिए... -
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 242 लोगों की मौत पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जताया दुख
अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो...