भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक छह करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बृहस्पतिवार को बताया कि 16 सितंबर तक देश में 6,05,65,728 नमूनों की जांच की गई। देश में 28 अगस्त तक 4,04,06,609 नमूनों की जांच की गई थी। भारत में पिछले 20 दिन में औसतन प्रतिदिन 10 लाख से अधिक लोगों की जांच हुई है। आईसीएमआर ने कहा, ‘‘बुधवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए एक दिन में 11,36,613 नमूनों की जांच की गई। भारत ने दो करोड़ नमूनों की जांच पिछले 20 दिन में की है।’’ भारत में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 97,894 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 51 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, बृहस्पतिवार तक 40 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त भी हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक 51,18,253 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,132 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 83,198 हो गई।
Related posts
-
शंखनाद से सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार, जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण
हिंदू धर्म में शंख को शुभ और पवित्र माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों में शंख का... -
मई में 6 बड़े ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर होगा इसका असर?
ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2025 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अब अगस्त का महीना ज्योतिष... -
पेरेंट्स को नाम रोशन करते हैं इस मूलांक के लोग, पैसों की कभी नहीं होती है कमी
किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक...