IPL 2024 से पहले Hardik Pandya ने शुरू की गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पिछले दिनों से कड़ी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके बारे में बड़ी अपडेट ये है कि उन्होंने अभ्यास में गेंदबाजी को शामिल कर लिया है। पिछले साल लगी चोट से उबर रहे पंड्या MI को आगे बढ़कर लीड करने के लिए पूरी तरह से तैयार होते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो पंड्या ने हाल ही में अपलोड किया है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंपी। जिसके बाद फैंस में फ्रेंचाइजी को लेकर काफी नाराजगी देखी गई। वहीं विवादों  के बीच पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर लगातार अपडेट देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने जो वीडियो शेयर की है उसमें वह गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में वह ओम के मंत्र का जप भी कर रहे हैं। इसके साथ ही पंड्या इन दिनों योग और मेडिटेशन के जरिए मानसिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment