कश्मीर घाटी में बर्फबारी के कारण रविवार को जनजीवन प्रभावित हुआ और श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई, जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि अधिकारी सड़कों से बर्फ हटा रहे हैं ताकि वाहनों की आवाजाही संभव हो सके। लेकिन सड़कों पर फिसलन होने के कारण यातायात धीमा हो गया है। बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर दिन भर उड़ानों के परिचालन को रद्द करना पड़ा।अधिकारियों ने कश्मीर के पर्वतीय इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और स्थानीय निवासियों से अगले 24 घंटों के लिए अनावश्यक आवाजाही से बचने का आग्रह किया है। बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन घाटी के अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार से कश्मीर में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।दक्षिण कश्मीर का काजीगुंड शहर शनिवार को सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद कोकेरनाग में 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में पारा पिछले 72 घंटों से हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
Related posts
-
उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा क्रान्ति की ओर अग्रसर
प्रयागराज । विश्व के हर क्षेत्र में विकास करने के लिये विद्युत जरूरी है। बिना विद्युत... -
फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बातचीत आगे बढ़ेगी…’
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस की यात्रा पर है। इस यात्रा के दौरान... -
साइप्रस में PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, क्योंकि उन्हें साइप्रस...