विक्की कौशल ने पत्नी कटरीना कैफ को 40वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि वह उनके प्यार में डूबे हुए हैं। कटरीना का 16 जुलाई को जन्मदिन हैं। कटरीना और विक्की बर्थडे सेलिब्रेट करने मुंबई से बाहर गए है। दोनों को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था।विक्की कौशल और कटरीना कैफ को समुद्र किनारे खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे है। फोटोज में समुद्र भी नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने पीली ड्रेस पहन रखी है, जबकि विक्की कौशल ने हल्की नीली शर्ट पहन रखी थी। इससे पहले विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भी इंस्टाग्राम पर कटरीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं थी। उन्होंने एक्ट्रेस की एक फोटो भी शेयर की थी। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया था और कैप्शन लिखा था,विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2021 में शादी कर ली थी। शादी राजस्थान में हुई और बाद में दोनों ने मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया था।कटरीना कैफ की जल्द टाइगर 3 फिल्म रिलीज होने वाली हैं। वह सलमान खान के साथ तीनों फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यह फिल्म 2023 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। टाइगर 3 में उन्होंने पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभाई है। कटरीना जल्द श्रीराम राघवन की मेरी क्रिसमस भी है। फिल्म में विजय सेतुपति की भी मुख्य भूमिका हैं। इसके अलावा, वह फरहान अख्तर की जी ले जरा में भी नजर आएंगी।
Related posts
-
महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करके सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री... -
Don 3 से हुई Kiara Advani की छुट्टी?
रणवीर सिंह अभिनीत फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ ने अपनी घोषणा के समय से ही काफी... -
जनपथ के कपड़ों को हाई रेट में बेच रही हैं Nupur Sanon
कृति सेनन पिछले कुछ सालों में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों और उद्यमियों में...