अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिन दोनों माँ-बेटी लॉस एंजिल्स में घूमते हुए स्पॉट हुईं। बता दें, प्रियंका अपनी बेटी के साथ अपने दोस्तों से मिलने के लिए घर से बाहर निकली थीं। कैज़ुअल आउटिंग के लिए अभिनेत्री ने एक सफेद टैंक टॉप पहना था। इसके ऊपर उन्होंने एक सफेद रंग की शर्ट ग्रे कलर की कार्गो पैंट केरी की थी। इस ऑउटफिट के साथ अभिनेत्री ने सफेद स्नीकर, टोपी और सनग्लासेस भी पहने हुए थे। वहीं, मालती की बात करें तो उसने रंग-बिरंगी डंगरी के साथ मैचिंग टोपी पहनी हुई थी।प्रियंका और मालती के कैजुअल आउटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में, मालती का चेहरा साफ नजर आ रह है। उन्हें अभिनेत्री ने गोद में उठाया हुआ है। मालती की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों उनके चेहरे की प्रियंका और निक से तुलना कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि मालती हूबहू प्रियंका जैसी दिखती है। वहीं कुछ का कहना है कि उनका चेहरा निक पर गया है।तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक फैन ने लिखा, ‘प्रियंका हमेशा मालती को अपने साथ रखती है जैसे कि वह जानती है कि यह समय जल्दी बीत जाएगा और मालती तेजी से बड़ी हो जाएगी, मैं उससे (प्रियंका) से प्यार करता हूं।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘आह, इन्हें देखकर बहुत खुशी हुई। बता दें, मालती मैरी चोपड़ा जोनास जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुई थी। प्रियंका और निक ने शुरुआत में मालती को मीडिया की नजरों से दूर रखा, लेकिन बाद में एक कार्यक्रम में इसका खुलासा किया था।
Related posts
-
महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करके सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री... -
Don 3 से हुई Kiara Advani की छुट्टी?
रणवीर सिंह अभिनीत फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ ने अपनी घोषणा के समय से ही काफी... -
जनपथ के कपड़ों को हाई रेट में बेच रही हैं Nupur Sanon
कृति सेनन पिछले कुछ सालों में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों और उद्यमियों में...