इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही नाम की चर्चा हो रही है, जो कि लीना तिवारी है। काफी कम लोग होंगे जिन्होंने इस नाम को सुना है। मगर अब ये नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है, जिसका कारण घर है। उन्होंने मुंबई में एक घर खरीदा है, जो देश का सबसे महंगा घर है। इस घर की कीमत 639 करोड़ रुपये रखी गई है।
लीना तिवारी ने जो घर खरीदा है वो 639 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। ये घर वर्ली के सी फेसिंग डूप्लेक्स अपार्टमेंट में लिया गया है। ये भारत का सबसे महंगा रहने वाला घर है। ये प्रॉपर्टी खरीदने का सौदा माना गया है। जानकारी के मुताबिक ये घर लगभग 22,572 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। ये वर्ली की प्रीमियम लोकेशन में स्थित है।
इस घर का निर्माण 40 मंजिला बिल्डिंग के 32वें से 35वें माले तक हुआ है। इसमें दो अल्ट्रा लग्जरी यूनिट्स है, जो प्रति वर्गफुट 2.83 लाख की दर से बेची गई है। इस घर के लिए स्टांप ड्यूटी ही कुल 63.9 करोड़ रुपये की दी गई है। इस घर को खरीदने में लीना को कुल 703 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा है। मुंबई के वर्ली में इस घर की लोकेशन है। इस लोकेशन की पॉपुलैरिटी इसकी कीमत से भी जानी जा सकती है। कई अमीर लोग इस इलाके में घर लेना पसंद करते है।
फोर्ब्स लिस्ट में शामिल हैं लीना
लीना तिवारी फोर्ब्स की अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल है। उनकी कुल संपत्ति फोर्ब्स ने 3.9 बिलियन डॉलर की बताई है। दवा कंपनी यूएसवी की वो वर्तमान चेयरमैन है। ये कंपनी डायबिटीज और हार्ट से संबंधित दवाएं तैयार करती है। इस कंपनी का सालाना रेवेन्यू लगभग 511 मिलियन डॉलर का है। लीना के पति प्रशांत तिवारी हैं जो कॉर्नेस से पढ़े है। कंपनी में ऑपरेशंस में उनकी अहम भूमिका है।