सात साल के लंबे इंतजार के बाद निर्भया को इंसाफ मिल गया। निर्भया के दोषियों को दिए जाने के बाद हर कोई आज के दिन को एतिहासिक बता रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा कि यह एक एतिहासिक दिन है, देश ने दुष्कर्मियों को एक कड़ा संदेश दिया है कि अगर किसी ने यह अपराध किया तो उसे फांसी दी जाएगी।राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आज एक उदाहरण पेश किया गया। तारीख आगे बढ़ सकती है, लेकिन सजा मिलेगी। इससे पहले तिहाड़ जेल में ने चारों दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद डॉक्टर ने के शव का परीक्षण कर मौत की पुष्टि की। चारों शव का हरिनगर में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा कि यह एक एतिहासिक दिन है, निर्भया को 7 साल बाद न्याय मिला, उसकी आत्मा को आज शांति मिली होगी। देश ने दुष्कर्मियों को एक कड़ा संदेश दिया है कि अगर किसी ने यह अपराध किया तो उसे फांसी दी जाएगी।राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा निर्भया मामले के दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद कहा कि आज एक उदाहरण पेश किया गया, लेकिन ऐसा पहले भी किया जा सकता था। अब ऐसे लोगों को पता है कि उन्हें सजा दी जाएगी, तारीख आगे बढ़ सकती है, लेकिन सजा मिलेगी।तिहाड़ जेल में डॉक्टर ने चारों दोषियों के शवों का परीक्षण कर इन्हें मृत घोषित कर दिया है। चारों शव का हरिनगर में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा। चिकित्सकों का पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा।
Related posts
-
हादसे को लेकर अत्यंत व्यथित हूं, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई संवेदना
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद राष्ट्रपति ने अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा... -
Air India plane crash: टाटा ग्रुप ने एक-एक करोड़ रुपये की मदद का किया ऐलान
टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को घोषणा की कि टाटा... -
Air India Plane Crash की खबर सुनते ही गुजरात निकले मोदी! मौके पर प्रशासन का पूरा अमला मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री...