भारत पर उसे बिना बताए झेलम नदी में अचानक पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों को बिना बताए झेलम नदी में पानी छोड़ दिया, जिससे नदी के किनारे रहने वाले निवासियों में दहशत फैल गई है। दुनिया न्यूज़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मुजफ्फराबाद के पास नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि देखी गई। पाकिस्तानी मीडिया और स्थानीय प्रशासन ने इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने झेलम नदी के तट…
Read MoreMann Ki Baat में पीएम मोदी ने Pahalgam Attack की कड़ी निंदा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने देश के हर नागरिक को गहरा दुख पहुंचाया है। मोदी ने कहा कि कश्मीर में शांति की वापसी हो रही थी, जिसे जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों ने अपनी साजिश से बाधित करने का प्रयास किया। ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा, ‘मन में गहरी पीड़ा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात…
Read Moreलोग धैर्य रखें, सरकार पहलगाम हमले के गुनाहगारों पर कर रही कार्रवाई : जनरल वी के सिंह
मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी के सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रविवार को जनता से धैर्य रखने की अपील की और कहा कि सरकार कार्रवाई कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख सिंह विक्रम विश्वविद्यालय में एक समारोह को संबोधित करने के लिए उज्जैन में थे। सिंह ने पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘… सरकार इस पर कुछ कार्रवाई कर रही है। हम सभी को धैर्य रखना चाहिए और भविष्य में सतर्क रहना चाहिए, ताकि…
Read Moreखुफिया विफलता का नतीजा, पहलगाम हमले को लेकर Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की विफलता करार दिया। उन्होंने भाजपा पर महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के बजाय दुष्प्रचार को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने आतंकी हमले के प्रत्येक पीड़ित के परिवार को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘यह (पहलगाम हमला) सरकार की विफलता है। यह खुफिया विफलता का नतीजा है। वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी…
Read Moreअरब सागर में Indian Navy का शक्ति प्रदर्शन, एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग का सफल परीक्षण
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। नौसेना ने हाल ही में एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग का सफलतापूर्वक संचालन किया है, जिसमें लंबी दूरी की सटीक स्ट्राइक क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया है। भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोतों से ब्रह्मोस एंटी-शिप और एंटी-सरफेस क्रूज मिसाइलों को लॉन्च किया है, जिसमें कोलकाता श्रेणी के विध्वंसक और नीलगिरि और क्रिवाक श्रेणी के फ्रिगेट शामिल थे। इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्र में सटीक आक्रामक…
Read MoreSamajwadi Party के सांसद Ramji Lal Suman के काफिले पर फेंके गये टायर, बाल-बाल बचे
मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी को लेकर निशाने पर आये समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के काफिले पर रविवार को अलीगढ़ और दिल्ली के बीच गभाना टोल बूथ पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से टायर फेंके। इसकी वजह से कई वाहन आपस में टकरा गये। इस घटना में सुमन बाल-बाल बच गये। अधिकारियों ने बताया कि सपा के राज्यसभा सदस्य का काफिला आगरा से बुलंदशहर के सुनहेरा गांव जा रहा था तभी गभाना टोल बूथ पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने…
Read Moreपाकिस्तान के मंत्री Hanif Abbasi ने खुलेआम भारत को परमाणु हमले की धमकी दी
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार है। इस बीच पाकिस्तान के मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को परमाणु हमले की धमकी देकर तनाव को और बढ़ा दिया है। अब्बासी ने साफ कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार दिखावे के लिए नहीं हैं। अब्बासी ने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि को निलंबित करके पाकिस्तान की जल आपूर्ति को रोकने की हिम्मत करता है, तो उसे युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर वे हमें पानी की आपूर्ति बंद कर देते हैं, तो…
Read Moreसुरबल साहनी का सूखा अमृत सरोवर: ग्राम प्रधान की लापरवाही का प्रतीक
प्रयागराज।शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सुरबल साहनी में बना अमृत सरोवर आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन वजह उसकी सुंदरता नहीं, बल्कि उसका सूखा होना है। अनुमानित लागत लगभग 33 लाख रुपये से बने इस सरोवर में पानी नहीं है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सबसे बड़ा दोषी ठहराते हुए कहा है कि उनकी लापरवाही के कारण नहर से अमृत सरोवर तक नाली नहीं बनवाई गई है,जिससे पानी नहीं पहुंच पा रहा है और सरोवर का उद्देश्य ही विफल हो गया है।…
Read Moreअवैध सिलिका सैंड खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार,खनन माफियाओं में हड़कंप
प्रयागराज जनपद के यमुनानगर में अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने बारा क्षेत्र के ग्राम कोटा एवं गोलहैया में रविवार को छापा मारा,जिसमें कई चक्कियों और वाशिंग प्लांट को बंद कराया गया और भंडारण स्थलों पर भी कार्रवाई की गई। खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने बताया कि अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के…
Read Moreसेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 27.04.2025 को केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ करने से पहले सभी अधिकारियों एवं सदस्यों ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा कायरता पूर्वक किए गए नरसंहार में मारे गए भारतीय नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया | तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ एस. के. हाँडू निदेशक चिकित्सा एवं अति विशिष्ठ अतिथि डॉ राकेश निगम, मुख्य स्वास्थ्य निदेशक द्वारा ध्वाजारोहण करते हुए ब्रिगेड सदस्यों द्वारा…
Read More