खुफिया विफलता का नतीजा, पहलगाम हमले को लेकर Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की विफलता करार दिया। उन्होंने भाजपा पर महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के बजाय दुष्प्रचार को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने आतंकी हमले के प्रत्येक पीड़ित के परिवार को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘यह (पहलगाम हमला) सरकार की विफलता है। यह खुफिया विफलता का नतीजा है। वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी…

Read More

अरब सागर में Indian Navy का शक्ति प्रदर्शन, एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग का सफल परीक्षण

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। नौसेना ने हाल ही में एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग का सफलतापूर्वक संचालन किया है, जिसमें लंबी दूरी की सटीक स्ट्राइक क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया है। भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोतों से ब्रह्मोस एंटी-शिप और एंटी-सरफेस क्रूज मिसाइलों को लॉन्च किया है, जिसमें कोलकाता श्रेणी के विध्वंसक और नीलगिरि और क्रिवाक श्रेणी के फ्रिगेट शामिल थे। इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्र में सटीक आक्रामक…

Read More

Samajwadi Party के सांसद Ramji Lal Suman के काफिले पर फेंके गये टायर, बाल-बाल बचे

मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी को लेकर निशाने पर आये समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के काफिले पर रविवार को अलीगढ़ और दिल्ली के बीच गभाना टोल बूथ पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से टायर फेंके। इसकी वजह से कई वाहन आपस में टकरा गये। इस घटना में सुमन बाल-बाल बच गये। अधिकारियों ने बताया कि सपा के राज्यसभा सदस्य का काफिला आगरा से बुलंदशहर के सुनहेरा गांव जा रहा था तभी गभाना टोल बूथ पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने…

Read More

पाकिस्तान के मंत्री Hanif Abbasi ने खुलेआम भारत को परमाणु हमले की धमकी दी

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार है। इस बीच पाकिस्तान के मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को परमाणु हमले की धमकी देकर तनाव को और बढ़ा दिया है। अब्बासी ने साफ कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार दिखावे के लिए नहीं हैं। अब्बासी ने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि को निलंबित करके पाकिस्तान की जल आपूर्ति को रोकने की हिम्मत करता है, तो उसे युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर वे हमें पानी की आपूर्ति बंद कर देते हैं, तो…

Read More

सुरबल साहनी का सूखा अमृत सरोवर: ग्राम प्रधान की लापरवाही का प्रतीक

प्रयागराज।शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सुरबल साहनी में बना अमृत सरोवर आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन वजह उसकी सुंदरता नहीं, बल्कि उसका सूखा होना है। अनुमानित लागत लगभग 33 लाख रुपये से बने इस सरोवर में पानी नहीं है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सबसे बड़ा दोषी ठहराते हुए कहा है कि उनकी लापरवाही के कारण नहर से अमृत सरोवर तक नाली नहीं बनवाई गई है,जिससे पानी नहीं पहुंच पा रहा है और सरोवर का उद्देश्य ही विफल हो गया है।…

Read More

अवैध सिलिका सैंड खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार,खनन माफियाओं में हड़कंप

प्रयागराज जनपद के यमुनानगर में अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने बारा क्षेत्र के ग्राम कोटा एवं गोलहैया में रविवार को छापा मारा,जिसमें कई चक्कियों और वाशिंग प्लांट को बंद कराया गया और भंडारण स्थलों पर भी कार्रवाई की गई। खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने बताया कि अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के…

Read More

सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 27.04.2025 को केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ करने से पहले सभी अधिकारियों एवं सदस्यों ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा कायरता पूर्वक किए गए नरसंहार में मारे गए भारतीय नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया | तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ एस. के. हाँडू निदेशक चिकित्सा एवं अति विशिष्ठ अतिथि डॉ राकेश निगम, मुख्य स्वास्थ्य निदेशक द्वारा ध्वाजारोहण करते हुए ब्रिगेड सदस्यों द्वारा…

Read More

जिलाध्यक्ष भाजपा गंगापार ने सुनी मन की बात

मऊआइमा। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने सोरांव विधानसभा अंतर्गत मऊआइमा ग्रामीण मंडल के रतनसेनपुर में बूथ संख्या 112 पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि मोदी के मन की बात कार्यक्रम गंगापार के सभी बूथों पर सुना जा रहा है इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवबाबू मोदनवाल बी डी सी संजय यादव, महेश माली बी डी सी सुरेश प्रधान सकरामऊ, आत्मा धर दुबे, सूरज यादव,मंजीत मौर्या, सीडी पासी, पप्पू केसरवानी आदि…

Read More

श्रृंगवेरपुर धाम में मां भगवती गंगा जी की आरती के पश्चात पहलगाम कश्मीर में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि

जनपद तीर्थराज प्रयाग के अंतर्गत प्रसिद्ध पुराण के ऐतिहासिक पर्यटक तीर्थस्थली भगवान श्री सीताराम केवट मिलनस्थली श्रृंगवेरपुर धाम में रामायण मेला आयोजन समिति श्रृंगवेरपुर धाम द्वारा प्रत्येक रविवार को सायंकालीन विशेष भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाता है उसी क्रम में आज गंगा आरती के आयोजन के पश्चात पहला ग्राम कश्मीर में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व श्रद्धांजलि अर्पित किया गया साथ ही भारत माता की जय विजय की कामना भी मां भगवती गंगा जी को समर्पित की गई इस अवसर पर राष्ट्रीय रामायण मेला के महामंत्री…

Read More

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर प्रबुद्ध समागम संपन्न

सहसों। रविवार को भारतीय जनता पार्टी गंगापार द्वारा सहसों के शिवाजी डिग्री कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा गंगापार निर्मला पासवान ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव प्रधानमंत्री व भाजपा की प्रमुख प्रतिबद्धता है एक साथ चुनाव होने पर धन व…

Read More