योगी और मोदी के नीति व नियत के साथ जनता के विश्वास से बनी है पार्टी-पियूष रंजन निषाद
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी के 42 वाँ स्थापना दिवस यमुनापार द्धारा 6 अप्रैल बुधवार को सांई गेस्ट हाऊस महुअरिया नैनी प्रयागराज मे जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती के अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। जिसमें सुबह 9 बजे पार्टी के ध्वज का झंडारोहण के बाद शोभायात्रा निकाल महापुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रो पर माल्यापर्ण कर बन्देमातरम् गायन के साथ 10 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को यमुनापार जिला के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने बडी़ एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा एवं सुना। उद्बोधन के बाद जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पं.दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान व लाखों कार्यकर्ताओ के समर्पण से विश्व की सबसे बडी़ पार्टी बनी है। कार्यकर्ताओ के सम्मान के साथ क़ोई समझौता नही हो सकता। हम सब को लोकतंत्र के मजबूती पार्टी को और ऊचाईयो पर ले जाना है।
करछना विधायक पियूष रंजन निषाद ने कहा कि
योगी और मोदी के नीति व नियत के साथ कार्यकर्ताओ के मेहनत व जनता के विश्वास से बडी और महान पार्टी बनी है और इसे बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सभी नेताओ कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और घरो पर पार्टी का ध्वज लगाया। संचालन कार्यक्रम जिला संयोजक व जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने करते हुए करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य,जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,ज्ञान सिंह पटेल,राजेश्वरी तिवारी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,शिवराम सिंह परिहार,विनोद प्रजापति,ओमप्रकाश निषाद,अजीत प्रताप सिंह,सतीश विश्वकर्मा,सुधाकर पांडेय,सुभाष सिंह पटेल,कुशल जैन,मसुरिया दीन वर्मा,कमलेश द्धिवेदी,राजू पटेल आदि ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। स्थापन दिवस पर यमुनापार के बीस मंडलो मे भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।