हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन किये। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अमिताभ शुक्रवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान से अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्हें दो दिन पहले मुंबई से यहां लाई गई वैनिटी वैन से दर्शन और आरती के लिए राम मंदिर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि बच्चन ने मंदिर परिसर में लगभग आधा घंटा बिताया और रामलला के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अभिनेता अयोध्या मंडल के आयुक्त गौरव दयाल के सरकारी आवास पर पहुंचे जहां उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि अमिताभ ने अधिकारियों के साथ दोपहर का भोजन किया।
Related posts
-
महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में काम करके सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री... -
Don 3 से हुई Kiara Advani की छुट्टी?
रणवीर सिंह अभिनीत फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ ने अपनी घोषणा के समय से ही काफी... -
जनपथ के कपड़ों को हाई रेट में बेच रही हैं Nupur Sanon
कृति सेनन पिछले कुछ सालों में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों और उद्यमियों में...