प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर जा रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज औपचारिक रूप से उनके दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। यह त्रिकोणीय यात्रा केवल एक नियमित कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की सक्रिय और आत्मविश्वासी विदेश नीति का सशक्त प्रतीक मानी जा रही है, जिसके ज़रिये भारत पश्चिम एशिया और अफ्रीका में अपने रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा हितों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की तैयारी कर रहा है। जहां तक भारत और जॉर्डन के संबंधों की बात है तो आपको बता…
Read MoreDay: December 13, 2025
संसद में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया, क्यों नहीं फिक्स हो सकता फेयर रेट
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि सरकार के लिए पूरे देश में हवाई किराए पर सीमा लगाना व्यावहारिक नहीं होगा, क्योंकि एक अनियंत्रित बाजार अंततः उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाता है और फेस्टिवल सीजन के दौरान टिकटों की कीमतें आमतौर पर बढ़ जाती हैं। फेस्टिवल सीजन के दौरान विशिष्ट मार्गों और विशेष समयों पर मांग बढ़ने के कारण हवाई किराए में आमतौर पर वृद्धि होती है। ये उतार-चढ़ाव मौसमी होते हैं, और किसी भी विशेष मार्ग पर पूरे वर्ष के लिए किराए को स्थिर रखना संभव नहीं है। बाजार की मांग और आपूर्ति स्वाभाविक रूप से हवाई किराए को नियंत्रित करती…
Read MoreThailand-Cambodia जंग में हिंदू मंदिर को नुकसान, एक्शन में आया भारत, MEA ने दी नसीहत
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने हाल ही में थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष के दौरान प्रेह विहार हिंदू मंदिर को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, 1,100 साल पुराने इस मंदिर को दोनों पड़ोसी देशों के बीच फिर से शुरू हुए सीमा संघर्ष के दौरान नुकसान पहुंचा है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दोनों देशों के बीच हाल ही में बढ़े तनाव पर चिंता व्यक्त की। बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि संरक्षण सुविधाओं को कोई भी नुकसान दुर्भाग्यपूर्ण है और चिंता का विषय है। रणधीर जायसवाल को मंदिर की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों पर भरोसा है।…
Read MoreModi Cabinet ने डिजिटल जनगणना और CoalSETU नीति को दी मंजूरी, Copra MSP में की भारी वृद्धि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गए, जिनका देश की प्रशासनिक व्यवस्था, औद्योगिक ढाँचे और कृषि अर्थव्यवस्था पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा। सबसे बड़ा फैसला 2027 की जनगणना के लिए 11,718.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति का रहा, जिसे पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि जनगणना दो चरणों में होगी। हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना अप्रैल–सितंबर 2026 में होगी तथा जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी। लद्दाख,…
Read Moreवायु प्रदूषण पर संसद में राहुल गांधी ने सरकार–विपक्ष की संयुक्त कार्रवाई की जताई इच्छा
संसद में शुक्रवार को वायु प्रदूषण पर एक गंभीर और सीधे मुद्दे की बातचीत शुरू हुई है, जिसमें विपक्ष और सरकार पहली बार बिना टकराव के आगे बढ़ने की इच्छा दिखाते नजर आए हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता पर तात्कालिक और सर्वदलीय चर्चा की मांग करते हुए कहा कि यह ऐसा मुद्दा है जिस पर राजनीति नहीं, बल्कि साझा प्रयासों की आवश्यकता है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के कई बड़े शहरों में लोग जहरीली हवा…
Read MoreDelhi में चांदी 2,400 रुपये उछलकर 1.94 लाख प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 2,400 रुपये बढ़कर 1,94,400 रुपये प्रति किलोग्राम के नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। वहीं स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90 रुपये बढ़कर 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। रुपये में कमजोर रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ चांदी में तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को चांदी11,500 रुपये बढ़कर 1,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रही थी। इस…
Read Moreघरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 400 से अधिक अंक चढ़ा
सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 402.99 अंक चढ़कर 85,221.12 अंक पर और एनएसई निफ्टी 115.3 अंक की बढ़त के साथ 26,013.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। हालांकि टेक महिंद्रा, आईटीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में, दक्षिण…
Read Moreसस्ती कीमत में आया टाइप-2 डायबिटीज का ब्लॉकबस्टर इंजेक्शन
भारत में डायबिटीज के बढ़ते मामलों के बीच दवा कंपनियां अब और आक्रामक रणनीति अपना रही हैं। जानकारी के अनुसार डेनमार्क की दिग्गज दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने शुक्रवार को टाइप-2 डायबिटीज के लिए अपनी लोकप्रिय दवा ओज़ेम्पिक (सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन) को आधिकारिक रूप से भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 0.25 मिलीग्राम डोज़ वाले शुरुआती संस्करण की कीमत 2,200 रुपये प्रति सप्ताह रखी है, जिसे शुरूआती चरण में चार हफ्तों तक उपयोग किया जाता है। बता दें कि ओज़ेम्पिक तीन अलग-अलग डोज़ 0.25mg, 0.5mg और 1mg…
Read Moreडीजीसीए ने सीईओ को तलब किया, जांच और मुआवज़े पर सवाल तेज
इंडिगो की उड़ानों में हुई भारी अव्यवस्था का असर अब नियामक स्तर तक पहुंच गया है। मौजूद जानकारी के अनुसार डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को तलब किया है, जहां उनसे उड़ान बहाली, रिफंड प्रक्रिया और मुआवजा वितरण की वास्तविक स्थिति पर विस्तृत जवाब मांगा जाएगा। बता दें कि 3 से 5 दिसंबर के बीच इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुई थीं, जिसके चलते हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। गौरतलब है कि मुआवजे के रूप में इंडिगो ने गंभीर रूप से प्रभावित यात्रियों को…
Read Moreस्विच ऑफ iPhone को भी ट्रैक किया जा सकता है, जानें ये जबरदस्त ट्रिक
कई बार होता है कि हम अपना फोन कहीं रखकर भूल जाते हैं। अगर आपके आईफोन की बैटरी खत्म हो गई है और अचानक से वह स्विच ऑफ हो जाए तो इसे ढूंढने में काफी समस्या होती है। इसका सॉल्यूशन अब एपल ने निकाल दिया है। एपल के iPhone में फाइंड माई फीचर की सहायता से iPhone बंद होने के बाद भी उसे ट्रैक किया जा सकता है। बता दें कि, यह तकनीक ब्लूटूथ सिग्नल, आसपास मौजूद एपल डिवाइस और फाइंड माई नेटवर्क पर काम करती है। जिससे डिवाइस की…
Read More