अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

बिना फिटनेस वाहन संचालन करने वाले स्कूली वाहनों पर कार्यवाही/नोटिस जारी करें

अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जनपद में सड़क दुर्घटना माह नवम्बर, 2024 में 120 की तुलना में माह नवम्बर, 2025 में 136 सड़क दुर्घटना हुई। आगामी माह में सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाये जानें के निर्देश दिये गये। प्रत्येक माह बैठक में निर्देशित किया जाता है कि अलोपीबाग फ्लाईओवर एवं पत्थर गिरजा घर के सामने (धरना स्थल) महाकुम्भ के दौरान रखे गये बोल्डर को हटाकर पैदल यात्रियों के लिए खोले जानें हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाय, परन्तु लचर दृष्टिकोण अपनाये जानें के कारण समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति अत्यंत ही खेदजनक है, इस सम्बंध में एसीपी0, ट्रैफिक व परिवहन विभाग एवं पीडीए व टीआई एक सप्ताह के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करायें।

एनएचएआई को निर्देशित किया गया कि एम्बुलेंस की उपलब्धता के आधार पर एक जूम के माध्यम से बैठक करते हुए यातायात पुलिस एवं मजिस्ट्रेट को जोड़ते हुए हर थानों एवं ब्लाकों को सूचना प्रसारित की जायेगी। जिससे कि कम से कम समय में समुचित इलाज घायलों/आहतों को दिया जा सके। परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि बिना फिटनेस वाहन संचालन करने वाले स्कूली वाहनों पर कार्यवाही/नोटिस जारी की जाय। परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि प्रस्तुत किये जा रहे आंकड़ों की शुद्धता की जांच शत-प्रतिशत कर ली जाय। आईटीएमएस द्वारा किये चालान को प्रतिमाह के चक्र के अनुसार एस0ओ0पी0 पर सूचना उपलब्ध करायी जाय। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वृहद दुर्घटनाओं के दृष्टिगत शहर से जानें वाले विभिन्न राष्ट्रीय मार्गों के नजदीक ट्रामा सेंटरों व प्राइवेट तथा सरकारी हास्पिटल क्रियाशील रखा जाय। जिससे कि कम समय में समुचित इलाज घायलों/आहातों को दिया जा सके। सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु विद्यालयों एवं सावर्जनिक स्थलों पर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाय। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैठक में उठाये गये बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत अनुपालन आख्या ससमय उपलब्ध करायी जाय।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों/सदस्यों ने प्रतिभाग किया:- श्री पी0के राय, अधिशासी अभियन्ता/सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री शैलेन्द्र सिंह, एसीपी ट्रैफिक, प्रयागराज, श्री मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता/प्रतिनिधि सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रयागराज, श्री शशिकांत, अधिशासी अभियन्ता, नि0खं0-2(प्र0प0), लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री नवीन कुमार शर्मा, अधिशासी अभियन्ता, नि0खं0-3, लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री अजय कुमार शुक्ला, सहायक अभियन्ता, नि0खं0-1, लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री प्रदीप कुमार सिंह, अडानी ग्रुप गंगा एक्सप्रेसवे, एसेासियेट मैनेजर, प्रयागराज, श्री अनिल पूनिया, ए0जी0एम0, गंगा एक्सप्रेसवे, प्रयागराज, श्री नरेन्द्र शुक्ला, सहायक अभियन्ता, यू0पी0डा0, प्रयागराज, श्री चन्द्रकांत धर द्विवेदी, सहायक अभियन्ता, नि0खं0-4(कु0मे0), लो0नि0वि0, प्रयागराज, डॉ0 बीएस यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, माध्यमिक शिक्षा, प्रयागराज, श्री अजीत कुमार, अधिशासी अभियन्ता, नगर-निगम, प्रयागराज, श्री आन्नद राव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रयागराज, श्री डी0के0तिवारी, वरिष्ठ प्रबन्धक, उ0प्र0 परिवहन, प्रयागराज, श्री बसन्त लाल, उ0प्र0 परिवहन निगम, प्रयागराज, श्री विशाल सेठ, सहायक अभियन्ता, रा0मा0 खण्ड, लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री के0के0 सिंह, सहायक अभियन्ता, सिंचाई विभाग, बेलन कैनाल, प्रखण्ड, प्रयागराज, श्री नरेन्द्र शुक्ला, सहायक अभियन्ता, यूपीडा, प्रयागराज, श्री निकुंज तिवारी, सहायक अभियन्ता, पीआईयू मोर्थ, प्रयागराज, श्री अजय सिंह, मैनेजर टेक्निकल, एनएचएआई, प्रयागराज, श्री राम सागर, पी0टी0ओ0, परिवहन विभाग, प्रयागराज, डा0 रवीन्द्र, एम0ओ0, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, श्री रवीन्द्र त्रिपाठी, यातायात निरीक्षक, प्रयागराज, श्री रघुनाथ द्विवेदी, उपाध्यक्ष टैम्पो टैक्सी यूनियन, प्रयागराज, श्री विनोद चन्द्र दुबे, अध्यक्ष एवं श्री रमाकान्त रावत, महामंत्री, टेम्पो टैक्सी यूनियिन एवं अन्य उपस्थित अधिकारीगण।

Related posts

Leave a Comment