महाप्रबंधक ने गोरखपुर जं. यार्ड में नये रूट रिले इंटरलाॅकिंग पैनल का गहन निरीक्षण किया

गोरखपुर, 13 दिसम्बर, 2025: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने 13 दिसम्बर,2025 को वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ गोरखपुर जं. यार्ड में नये रूट रिले इंटरलाॅकिंग पैनल का गहन निरीक्षण किया और वहाॅ कार्यरत कर्मचारियों से सवारी एवं माल गाड़ियों के परिचालन पर विशेष चर्चा की। इसके उपरान्त महाप्रबंधक ने गोरखपुर जं. यार्ड का भी निरीक्षण किया, इस दौरान शंटिंग आॅपरेशन को संरक्षित तरीके से करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने गोरखपुर जं. स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित यार्ड में प्वांइट्स मशीनों की कार्यशीलता परखी। उन्होंने यार्ड को साफ-सुथरा रखने के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम को भी साफ एवं दूरूस्त रखने लिए दिशा-निर्देश दिया।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर तथा प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री एम. एल. मकवाना, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री संजय सिंहल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रकाश चन्द्र जायसवाल, मुख्य मालभाड़ा परिवहन प्रबंधक श्री श्री कृष्ण शुक्ल, महाप्रबंधक के सचिव श्री आनन्द ऋषि श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment