शुभमन गिल को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग चुका है। बीसीसीआई ने जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक घोषणा की, तो उसमें शुभमन गिल का नाम नदारद रहा। इस एलान के साथ ही यह लगभग तय हो गया कि टी20 फॉर्मेट में गिल को लेकर किया जा रहा प्रयोग फिलहाल खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ वर्षों से शुभमन गिल को तीनों फॉर्मेट का भविष्य माना जाता रहा है। टेस्ट और वनडे में गिल ने अपनी तकनीक और…
Read MoreDay: December 21, 2025
विश्वकप के लिए चुने गए खिलाड़ियों का पिछले एक साल में T20 में कैसा रहा प्रदर्शन?
बीसीसीआई ने जैसे ही टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान किया, चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। फैंस इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि जिन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है और जिन्हें मौका नहीं मिला, उनके आंकड़ों में क्या फर्क है? यह बहस होना स्वाभाविक है, लेकिन किसी भी टीम चयन की असली कसौटी भावनाएं नहीं, बल्कि आंकड़े और हालिया प्रदर्शन होते हैं। भारत को अगर टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करना है तो इन 15 खिलाड़ियों को अपने पूरा जोर…
Read Moreटी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, गिल-जितेश बाहर; ईशान और रिंकू की वापसी
गत चैंपियन भारत सूर्यकुमार यादव की अगुआई में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करने उतरेगा। अजीत अगरकर की अगुआई वाली सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चयन समिति ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्यालय में चयन समिति की बैठक में टीम का चयन किया गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली टी20 सीरीज में भी यही टीम खेलेगी। खिताब बचाने उतरेगा भारत भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी…
Read MoreU19 Final Asia Cup 2025: फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर, आयुष-सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम रविवार को आईसीसी अकादमी में खेले जाने वाले अंडर-19 एशिया कप फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ उतरते हुए रिकॉर्ड 9वां खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने ग्रुप ए के सभी मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था, जबकि पाकिस्तान को ग्रुप चरण में एकमात्र हार भारत के हाथों झेलनी पड़ी थी। पिछले रविवार को खेले गए उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 90…
Read Moreहाईकोर्ट ने आदेश की अवहेलना पर बदायूं के एसएसपी से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 40 साल पुराने एक आपराधिक मामले में आदेश का पालन नहीं करने और न्यायिक शिष्टाचार का उल्लंघन करने पर बदायूं के एसएसपी से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना का केस चलाया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति संजीव कुमार की खंडपीठ ने आनंद प्रकाश की अपील पर दिया है। बदायूं निवासी अपीलकर्ता आनंद प्रकाश को हत्या के मामले में ट्रायल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उसने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।…
Read Moreमालवाहक की टक्कर से बाइक सवार दो सीओडी कर्मचारियों की मौत, नए यमुना पुल पर हुआ हादसा
रक्षा मंत्रालय के सैन्य प्रतिष्ठान सीओडी कानपुर के दो कर्मचारियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शनिवार को नए यमुना पुल के पास हुआ। दोनों बाइक से प्रयागराज जंक्शन पर कानपुर के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। नए यमुना ब्रिज के पास किसी मालवाहक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान करने के बाद घर पर सूचना दी तो कोहराम मच गया। कानपुर सीओडी में मैटेरियल असिस्टेंट राम आशीष शर्मा (48) पुत्र कोदई शर्मा और ऑफिस सुपरिटेंडेंट दिलीप…
Read Moreनीट की तैयारी कर रहे छात्र का फंदे से लटका मिला शव
अल्लापुर के बजरंग चौराहे के पास किराये के मकान में रहने वाले नीट की तैयारी कर रहे छात्र नीतीश कुमार (23) का शव शनिवार सुबह कमरे में फंदा पर लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला। हिंदी और इंग्लिश में लिखे सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगने के अलावा और कई बातें लिखी गई हैं। जाॅर्जटाउन पुलिस ने नोट को कब्जे में ले लिया है। हालांकि, पुलिस सुसाइड नोट को लेकर कुछ भी बोलने से इन्कार कर रही है। मूलरूप से प्रतापगढ़ के…
Read Moreक्रिकेटर मोहम्मद कैफ बोले- प्रयागराज में मुझै कैफ नहीं, तारीफ के बेटे के नाम से जानते हैं लोग
जाने माने क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि इलाहाबाद में मेरी पहचान क्रिकेटर के रूप में नहीं बल्कि मोहम्मद तारिफ अंसारी के बेटे के रूप में है। शहर के लोग मुझे क्रिकेट के खिलाड़ी के रूप में नहीं तारिफ अंसारी के बेटे के रूप में जानते हैं। कहा कि क्रिकेट हमारी पहचान है। बचपन से ही घर में क्रिकेट देखते आए हैं। कहा कि लक्ष्य हमेशा बड़ा रखना चाहिए। अगर 10 विकेट का टारगेट लेकर चलेंगे तो पांच या चार मिल ही जाएंगे। मोहम्मद कैफ शनिवार को बज्म ए विरासत में आयोजित…
Read Moreवाराणसी व गोरखपुर के लिए रविवार से झूंसी से मिलेंगी रोडवेज की बसें
सिविल लाइंस बस अड्डा 21 दिसंबर से बंद होगा। यहां से चलने वाली वाराणसी, गोरखपुर और जौनपुर रूट की बसों का संचालन रविवार से झूंसी वर्कशॉप स्थित रोडवेज के अस्थायी स्टेशन से होगा। इस संबंध में प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों को पत्र भेजा है। सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की वजह से पिछले दिनों लखनऊ, अयोध्या एवं कानपुर रूट की बसें विद्या वाहिनी मैदान पर शिफ्ट की गई हैं, जबकि वाराणसी और गोरखपुर रूट…
Read Moreकफ सिरप पर आमने-सामने आए केशव- अखिलेश, डिप्टी सीएम बोले- बिना माफिया के नहीं रह सकती सपा
जानलेवा कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि माफिया और समाजवादी पार्टी एक-दूसरे के बिना रह ही नहीं सकते। उन्होंने कहा कि कोडीन सिरप मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कठोर सजा दी जाएगी। पुलिस और ईडी मामले की जांच कर रही हैं और अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को अखिलेश यादव एंड कंपनी नहीं बचा पाएगी। केशव मौर्य ने आरोप…
Read More