एसआईआर को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी शीर्ष नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआई के मुद्दे पर मंथन किया। इनमें शामिल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी पदाधिकरियों के साथ अहम बैठक की। इसमें सबसे अधिक चर्चा एसआईआर को लेकर हुई। नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि 2027 में चुनाव जीतने के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी है। वहीं, सीएम ने कहा कहा कि विपक्ष की तुलना में भाजपा के कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रियता से एसआईआर में जुटना होगा। सीएम साफ शब्दों में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सुस्त हैं, उन्हें सारा काम छोड़कर मतदाता सूची में गलत नाम को कटवाना और पात्र लोगों के नाम जुड़वाने में जुटना होगा।
जेपी नड्डा ने कहा 2027 का चुनाव जीतना है तो एसआईआर में जुटे, सीएम बोले- प्राथमिकता से इसे करें कार्यकर्ता