प्रदेश में दूसरे राज्यों की तुलना में 15 गुना तक महंगी होम्योपैथिक दवाओं की सरकारी खरीद की गई। प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), उत्तराखंड और ओडिशा में होम्योपैथिक दवाओं की खरीद से जुड़े जेम टेंडर के दस्तावेज की पड़ताल में ही दवा के दामों में कई गुना तक का अंतर सामने आया है।
प्रयागराज के प्रिंसिपल, शहीद राजा हरि प्रसाद मल राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी द्वारा 18 और 19 दिसंबर को जेम पोर्टल पर जारी की गई 67 दवाओं की बिड पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इनमें कुछ मदों में प्रयागराज की दरें ओडिशा व उत्तराखंड के मुकाबले कई गुना अधिक हैं, जबकि दवाओं की स्ट्रेंथ और डाइल्यूशन समान है। उद्यमियों का कहना है कि यदि दवाएं एक ही श्रेणी और गुणवत्ता की हैं तो राज्यों के बीच इतना बड़ा अंतर तर्कसंगत नहीं है।
दूसरे राज्यों की तुलना में 15 गुना महंगी खरीदी गईं होम्योपैथिक दवाएं, ऐसे उजागर हुईं अनियमितताएं