प्रयागराज आगामी 2 जनवरी से प्रयागराज में प्रारंभ होने जा रहे माघ मेला प्रशासन द्वारा साधु संतो को शिविर हेतु आवंटित की जाने वाली भूमि की तिथि घोषित होने के बावजूद उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीकृष्णाचार्य जी महाराज को अब जबकि मेला प्रारंभ होने में 10 दिन शेष हैं अभी तक भूमिका आवंटन नहीं किया गया है जिससे समस्त शिष्य मंडल में मेला प्रशासन के प्रति जहां आक्रोश है वही स्वामी जी महाराज का प्रतिनिधि मंडल तथा श्री कृष्ण कुंज सेवा समिति ऋषिकेश ने मेला प्रशासन को आग्रह पत्र देकर आज 21 दिसंबर को शाम 4:00 बजे तक भूमि आवंटित किए जाने का समय देते हुए कहा था कि यदि समय सीमा के अंदर भूमि आवंटित नहीं की गई तो दूसरे दिन 22 दिसंबर 2025 को उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री कृष्ण आचार्य जी महाराज का प्रतिनिधित्व मंडल मेला कार्यालय में आमरण अनशन के लिए बिवश होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी मेला प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में देशभर के हजारों शिष्य शामिल होने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीकृष्णाचार्य जी महाराज की संस्था कोड1479 है को विगत 3 दशकों से सेक्टर 3 महावीर मार्ग चौराहे पर भूमि आवंटित की जाती रही है। समस्त शिष्यों से प्रयागराज माघ मेला प्रशासन कार्यालय में कल सुबह 22 दिसंबर 2025 सोमवार को पहुंचकर धरने में शामिल होने की अपील की गई है।
जमीन आवंटन न होने से मेला कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठेगा प्रतिनिधि मंडल।