विभिन्न कार्यों का निरीक्षण आज मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण किया

माघ मेला 2026 के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण आज मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने मेला अधिकारी श्री ऋषि राज एवं अन्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया। उन्होंने सर्वप्रथम काली पुल से झूंसी की तरफ सेक्टर चार में जाकर कालीमार्ग, रामानुजाचार्य मार्ग, अक्षयवट मार्ग तथा संगम लोवर मार्ग पर दोनों तरफ कराए जा रहे समतलीकरण, विद्युत, जलनिगम एवं पीडब्ल्यूडी के संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। उन मार्गों पर जहाँ जहाँ दलदलीय ज़मीन के समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था उसको भी देखते हुए शौचालयों की साइटिंग हेतु चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के पश्चात सभी अधिकारियों ने सेक्टर 6 के ऑफिस में जाकर सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की तथा उनके द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सेक्टर वार जानकारी ली। बैठक में मंडलायुक्त ने सभी शेष कार्यों को समय अंतर्गत पूर्ण कराने हेतु अतिरिक्त मैनपावर लगाने के निर्देश मेला अधिकारी को दिए। साथ ही वेंडरों को सभी सेक्टरों की संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए उनके शौचालय अतिशीघ्र लगाने के भी निर्देश दिए गए।

Related posts

Leave a Comment