महाप्रबन्धक श्री नरेश पाल सिंह ने 14 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

श्री मिथिलेश कुमार सिंह बने माह नवम्बर 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी

दिनांक 23.12.2025 को महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री नरेश पाल सिंह द्वारा प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे, श्री जे. सी. एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रयागराज, झाँसी एवं आगरा मण्डलों से नवम्बर 2025 माह के लिए चयनित कुल 14 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. श्री श्रीपाल सिंह़, ट्रैक मेन्टेनर-II/मेहरावल, प्रयागराज मण्डल 2. श्री दीपक कुमार यादव, ट्रैक मेन्टेनर-IV/लूसा, प्रयागराज मण्डल 3. श्री मेवालाल, ट्रैक मेन्टेनर-II/खागा, प्रयागराज मण्डल 4. श्री अशोक कुमार, ट्रैक मैन -I/जाखलौन, झाँसी मण्डल 5. श्री सुरेन्द्र कुमार मौर्य, तकनीशियन (S&T) कानपुर, प्रयागराज मण्डल 6. श्री निरंजन कुमार मिस्त्री/तकनीशियन-II (C&W) जीएमसी, प्रयागराज मण्डल 7. श्री रंजन कुमार, लोको पायलट/डीडीयू, प्रयागराज मण्डल 8. श्री संदीप कुमार, सहायक लोको पायलट/डीडीयू, प्रयागराज मण्डल 9. श्री देश दीपक, लोको पायलट-मेल/आगरा कैण्ट, आगरा मण्डल 10. श्री प्रदीप कुमार मीना, सहायक लोको पायलट-मेल/आगरा कैण्ट, आगरा मण्डल 11. मोहम्मद वसी, कान्सटेबल/ आर.पी.एफ. पोस्ट बांदा, झाँसी मण्डल 12. श्री विकास कुमार मिश्रा, प्वाइण्टसमैन/बेवरा, झाँसी मण्डल 13. श्री संजय पाण्डेय, स्टेशन प्रबन्धक/ग्वालियर, झाँसी मण्डल एवं 14. श्री मिथिलेश कुमार सिंह, प्वाइण्टसमैन, चित्रकूट धाम कर्वी, झाँसी मण्डल शामिल हैं।
श्री मिथिलेश कुमार सिंह, प्वाइण्टसमैन, चित्रकूट धाम कर्वी, झाँसी मण्डल को माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Related posts

Leave a Comment