गोरखपुर, 26 दिसम्बर, 2025ः पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्त्वावधान में 24 से 28 दिसम्बर, 2025 तक सैयद
मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में आयोजित 73वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) कबड्डी चैम्पियनशिप-2025 के तीसरे
दिन 26 दिसम्बर, 2025 को मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे ने दक्षिण पश्चिम रेलवे को 13-05 से शिकस्त दी। पूर्वोत्तर रेलवे के
कप्तान सुनील कुमार तथा प्रवेश, रोहित, आकाश, आशीष एवं सुरेन्द्र चैम्पियनशिप में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों
को रोमांचित कर रहे हैं। आज के अन्य मैचों में दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) को 28-15; उत्तर
रेलवे ने रेलवे बोर्ड को 38-10 एवं उत्तर पश्चिम रेलवे को 31-13; मध्य रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे को 10-07, इंटीग्रल
कोच फैक्ट्री (आई.सी.एफ.) ने पूर्व मध्य रेलवे को 42-28; पश्चिम रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 57-46; पूर्व रेलवे ने
दक्षिण मध्य रेलवे को 37-31 तथा रेल पहिया कारखाना (आर.डब्ल्यू.एफ.) ने पटियाला रेल इंजन कारखाना
(पी.एल.डब्ल्यू.) को 28-16 से पराजित किया।
ज्ञातव्य है कि इस चैम्पियनशिप में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित तथा राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अनेक कबड्डी खिलाड़ी
विभिन्न क्षेत्रीय रेलों एवं उत्पादन इकाइयों की टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसमें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित उत्तर
रेलवे के श्री संजीव कुमार, पूर्व रेलवे के श्री विश्वजीत पालित एवं दक्षिण पश्चिम रेलवे की श्रीमती तेजस्वनी बाई
सम्मिलित हैं। साथ ही चीन में हुये एशियन खेलों में पूर्वोत्तर रेलवे के सुनील एवं प्रवेश, उत्तर रेलवे के नितिन रावल तथा
दक्षिण पूर्व रेलवे के नितेश प्रतिभाग कर चुके हैं।
इस कबड्डी प्रतियोगिता को देखने हेतु भारी संख्या में कबड्डी प्रेमी एवं खिलाड़ी सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में
उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। 25 दिसम्बर, 2025 को देर सायं खेले गये मैचों में दक्षिण पूर्व
रेलवे ने उत्तर रेलवे को 17-15; पूर्व रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे को 26-13; पूर्व मध्य रेलवे ने पश्चिम रेलवे को 35-34,
उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) को 31-29 तथा पटियाला रेल इंजन कारखाना (पी.एल.डब्ल्यू.) ने
दक्षिण पश्चिम रेलवे को 26-11 से पराजित किया।
देर सायं दक्षिण पूर्व रेलवे एवं रेलवे बोर्ड के मध्य मैच खेला जा रहा है।
73वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) कबड्डी चैम्पियनशिप-2025