अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत फाफामऊ विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद विनोद सरोज तथा जिला प्रभारी उत्तर मौर्या मौजूद रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा अटल बिहारी वाजपेई पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम संयोजक फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने कहा कि अटल का जीवन हम सब के लिए प्रेरणाश्रोत है एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धान्य से समझौता नहीं किया विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि अटल के जीवन का कण कण और छड़ छड़ राष्ट्र को समर्पित था जिला प्रभारी उत्तर मौर्या ने कहा कि अटल के बताए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संचालन अमरजीत कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमरनाथ दुबे, रामानुज शुक्ला, संजय द्विवेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, राजेन्द्र मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्रा देवेन्द्र गिरी, विनोद ओझा, जगदीश पटेल, आरती मौर्या,मंडल अध्यक्ष सुरेश पटेल, राधाकांत शुक्ला, राम कैलाश सरोज, राजेन्द्र केसरवानी, राजू पाल, नीरज त्रिपाठी, राहुल तिवारी, जंगी लाल मौर्या,प्रभा शंकर मौर्या, गुड्डू राजा अमित द्विवेदी,आदि मौजूद रहे
फाफामऊ विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित