माघ मेला -2026 के दौरान प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर पार्किंग पर प्रतिबंध

प्रयागराज मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा माघ मेला -2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन, सुबेदारगंज एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर पार्किंग को बंद किया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नांकित है:

 प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड में संचालित साईकिल/स्कूटर/मोटर साईकिल कम कार पार्किंग स्टैंड दिनांक 17.02.2026 तक बंद रहेगा ।

 प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइन साइड में संचालित साईकिल/स्कूटर/मोटर साईकिल/ई-रिक्शा कम कार पार्किंग स्टैंड दिनांक 02.01.2026 से 05.01.2026 तक, दिनांक 13.01.2026 से 26.01.2026 तक, 31.01.2026 से 03.02.2026 तक एवं 14.02.2026 से 17.02.2026 तक तक बंद रहेगा ।

 सूबेदारगंज स्टेशन के राजरूपपुर साइड में संचालित साईकिल/स्कूटर/मोटर साईकिल/ई-रिक्शा कम कार पार्किंग स्टैंड दिनांक 17.02.2026 तक बंद रहेगा ।

 सूबेदारगंज स्टेशन के सुलेम सराय साइड में संचालित साईकिल/स्कूटर/मोटर साईकिल/ई-रिक्शा कम कार पार्किंग स्टैंड दिनांक 02.01.2026 से 05.01.2026 तक, दिनांक 13.01.2026 से 26.01.2026 तक, 31.01.2026 से 03.02.2026 तक एवं 14.02.2026 से 17.02.2026 तक तक बंद रहेगा ।

 प्रयागराज छिवकी संचालित साईकिल/स्कूटर/मोटर साईकिल/ई-रिक्शा कम कार पार्किंग स्टैंड के एक भाग को दिनांक 17.02.2026 तक तथा अन्य भाग को 01.01.2026 से 17.02.2026 तक बंद रहेगा ।

यात्रियों से अनुरोध है कि माघ मेला -2026 के दौरान उपरोक्त प्रतिबंध को ध्यान में रखकर उक्त स्टेशनों से यात्रा करें ।

Related posts

Leave a Comment