सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा हमारी स्किन प्रभावित होती है। इस मौसम में अधिकतर महिलाओं को त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आपको भी सर्दियों के दौरान स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को होती है, तो अब आपको महंगे प्रोडक्ट लेने की जरुरत नहीं है। इस लेख में हम आपको घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें ट्राई करके स्किन संबंधित परेशानियां कम हो जाएगी। चेहरे के लिए ऐसे करें कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल यदि आप अपनी स्किन को सर्दियों में मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं और सर्दियों में होने वाली परेशानियां को कम कर सकती हैं, तो अब आप घर में रहकर कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। विंटर में कोकोनट मिल्क स्किन के लिए सबसे…
Read MoreDay: January 4, 2026
अब वजन बढ़ने की टेंशन छोड़िए, बस शकरकंद से बनाएं गुलाब जामुन
सर्दियों के मौसम में कुछ मीठे खाने की जरुर क्रेविंग होती है। ठंड के मौसम में लोगों के घरों में गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा, लड्डू के बनने की खुशबू आने लगती है। इस मौसम में इन्हें खाने का मजा अलग ही होता है। अक्सर होता है कि लोग वजन बढ़ने के कारण मीठे को छूना पसंद नहीं करते हैं। इन्हें बहुत कंट्रोल करना पड़ता है। अगर आप भी मिठाई खाना चाहती हैं और ये भी चाहती हैं कि ज्यादा कैलोरी न हो तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आपको इस मौसम में शकरकंद भी आसानी से मिल जाएंगे। ये सेहत के लिए…
Read Moreमहिलाएं सेहत से जुड़ी ये 5 गलतियां ना करें, Gynecologist ने दी कैंसर टेस्ट की सलाह
अक्सर होता है कि महिलाएं अपनी हेल्थ लेकर हमेशा लापरवाही करती हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही उन्हें अपनी सेहत पर ध्यान देना काफी जरुरी है। गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया है कि, महिलाएं इस साल इन 5 कामों को जरुर करना चाहिए। इन कामों से फिट रखने , खुश रखने औक लाइफ में आगे बढ़ने में सहायता प्राप्त होगी। हेल्दी रहने के लिए इन 5 चीजों के समझौता ना करें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग डॉक्टर ने बताया है कि आप किसी भी एज ग्रुप की हो, फर्टिलिटी का टाइम है या फिर प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं। हर महिला को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरुर करनी चाहिए। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग महिलाओं की हड्डी, मसल्स और हार्मोंस को स्ट्रांग बनाने में मदद करती है। याद रखें कि हर…
Read Moreसाल 2026 की पहली पूर्णिमा: पौष पूर्णिमा पर करें विशेष स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है और नए साल की पहली पूर्णिमा, जो पौष मास में आती है यह आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पावन माना जाता है। पौष पूर्णिमा तिथि से तीर्थराज प्रयाग में माघ मेले की शुरुआत होती है और श्रद्धालु ‘कल्पवास‘ का संकल्प लेते हैं। इस दिन सूर्य देव और चंद्रमा दोनों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना और दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से सभी नकारात्मकताएं दूर होती हैं। आइए आपको बताते…
Read MoreDelhi Assembly में अटल-मालवीय को सम्मान, Rajnath Singh बोले- यह गर्व का क्षण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्रों का अनावरण किया और इसे गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि इन महान हस्तियों के चित्रों का अनावरण हमारे लिए गर्व का क्षण है, लेकिन यह हमसे एक अनकहा प्रश्न भी पूछता है: क्या हम उनकी मूल्य प्रणाली को अपनाने और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं, और क्या हम उसी ईमानदारी, सहानुभूति और दूरदर्शिता के साथ काम…
Read Moreगृह मंत्री Amit Shah का Tiruchirappalli दौरा, सुरक्षा कारणों से Drone उड़ाने पर लगा Ban
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 4 और 5 जनवरी को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के दौरे के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, रविवार और सोमवार (4 और 5 जनवरी) को तिरुचिरापल्ली जिले की सीमा के भीतर ड्रोन और अन्य मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों या संगठनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तिरुचिरापल्ली जिले के…
Read Moreठंडे बस्ते में पड़े SAARC को फिर से जीवित करने की यूनुस क्यों करने लगे मांग
दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय राजनीति में एक बार फिर हलचल दिखने लगी है। वर्षों से निष्क्रिय पड़े दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय समूह (SAARC) को लेकर नई चर्चाएं तब तेज हुई, जब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सार्क की भावना जिंदा है। सवाल यह है कि क्या भारत के बिना सार्क जैसी किसी क्षेत्रीय सोच की कोई प्रासंगिकता बचती है, या यह सिर्फ कूटनीतिक बयानबाजी भर है? दरअसल, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने इस सप्ताह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) मंच को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया। उन्होंने भारत, पाकिस्तान और क्षेत्र…
Read Moreवेनेजुएला के राष्ट्रपति को ट्रंप की सेना ने दबोचा, तुरंत एक्शन में आया रूस
पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और वेनेजुला के बीच तनाव बना हुआ था। अब उसने एक नए युद्ध की ओर मोड़ ले लिया है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला किया। अमेरिका ने इसे एक असाधारण रात्रिकालीन अभियान बताया जिसकी घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर की। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के कार्यालय ने वेनेजुएला में आपातकाल की घोषणा कर दी है। खबर फैलते ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल‘ पर कहा कि निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है। वेनेजुला के बड़े मिलिट्री बेस पर अटैक किया गया है। इन भीषण धमाकों के बाद पूरे वेनेजुला में भगदड़ मच गई है। चारों…
Read Moreमेरे दोस्त मादुरो को तुरंत रिहा करो वरना…अमेरिका को तानाशाह किम जोंग की सीधी चेतावनी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को घोषणा की कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर उसके लंबे समय से सत्ता में काबिज निरंकुश राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पद से हटा दिया है। 1989 में पनामा पर आक्रमण के बाद लैटिन अमेरिका में वाशिंगटन का यह सबसे सीधा हस्तक्षेप है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पोस्ट में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ सफलतापूर्वक एक बड़ा हमला किया है। मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर भेज दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम वेनेजुएला के लोगों के साथ अपनी एकजुटता की पुष्टि करते हैं और देश के राष्ट्रीय हितों और संप्रभुता की…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण किया
रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने स्लीपर कोचों का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें बैठने और सोने की व्यवस्था, आधुनिक इंटीरियर, सुरक्षा सुविधाएँ और यात्री सुविधा प्रणालियाँ शामिल थीं। ट्रेन में यात्री सुरक्षा और उपलब्ध सुविधाओं पर खास जोर दिया गया है। इस ट्रेन में स्वचालित दरवाजे, कवच सुरक्षा प्रणाली, आधुनिक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, कीटाणुनाशक तकनीक…
Read More