नारी शिक्षा के लिए अपमान का घूंट पी थीं सावित्री बाई फुले-चंद्रभूषण सिंह यादव

शिक्षा की वास्तविक देवी सावित्री बाई फुले ने नारी शिक्षा के लिए अपमान का घूंट पीने का कार्य किया था,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित सावित्री बाई फुले जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि सावित्री बाई फुले का कहना था कि “स्त्रियों को न देवी मानने की जरूरत है और न पूजने की,बल्कि स्त्री का सम्मान करना और बराबरी का अधिकार देना जरूरी है।”
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने देश की स्त्रियों के मान -सम्मान के लिए खुद के ऊपर कीचड़ और कूड़ा फेंकवाना कबूल किया लेकिन स्त्री सम्मान हेतु स्त्री शिक्षा की मुहिम से अपना कदम पीछे नहीं हटाया।हम अपनी इस वास्तविक शिक्षा की देवी को सादर नमन करते हैं।
उक्त अवसर पर सावित्री बाई फुले को नमन करने वाले प्रमुख लोगो में रामप्यारे यादव,मोतीलाल सिंह,व्यास यादव,दयानंद यादव,सुरेश नारायण सिंह यादव,अनिल कुमार गिरी,लोरिक यादव,विनोद यादव, नाजिर अंसारी,मिथिला वर्मा, नारायण प्रसाद आदि के नाम शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment