बार एसोसिएशन के शिविर में संगीतमई सुंदरकांड आयोजित

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के माघमेला शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ

न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद, न्यायमूर्ति जे जे मुनीर, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा हुए शामिल

प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सेक्टर दो, संगम वापसी मार्ग, पूर्वी पट्टी में स्थापित माघमेला शिविर का शुभारंभ सोमवार को भव्यता के साथ हुआ। शिविर का शुभारंभ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद, न्यायमूर्ति जे जे मुनीर, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा, अपर महाधिवक्ता एम सी चतुर्वेदी, मेलाधिकारी ऋषिराज ने फीता काटकर और नारियल तोड़कर किया। इस मौके पर संगीतमई सुंदरकांड पाठ का आयोजन शिविर में किया गया। सुंदरकांड का शुभारंभ सभी न्यायमूर्तियों और अध्यक्ष राकेश पांडे और महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने पूजन कर किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडे बबुआ, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने शिविर में पहुंचे सभी न्यायाधीशों का माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत अभिनंदन किया। अध्यक्ष राकेश पांडे और महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया माघमेला समिति में चेयरमैन कमलेश कुमार द्विवेदी, वाइस चेयरमैन राजकुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्रा और सदस्य के रूप में कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ला, अभिषेक तिवारी, अखंड प्रताप त्रिपाठी, गिरीश चंद्र शुक्ला, अनिरुद्ध सिंह, अवनीश कुमार त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पांडेय शामिल हैं। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, विवेक मिश्रा, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरूण, संयुक्त सचिव प्रशासन बैरिस्टर सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय शशि कुमार द्विवेदी, संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय, संयुक्त सचिव महिला बिन्दु कुमारी, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, आदित्य धर द्विवेदी, अमित सिंह सेंगर, अभिषेक तिवारी, ऊष्मा मिश्रा उपस्थित रहे। यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय ने दी है।

Related posts

Leave a Comment