लालापुर, प्रयागराज। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले बारा क्षेत्र के किसानों ने तहसील प्रांगण में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को छः सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम बारा को सौंपा।
बिजली कानून 2025 रद्द करने, बीज बिल 2025 रद्द करने, कनेक्शन काटना बंद करने और 300 यूनिट बिजली फ्री करने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, चार लेबर कोड रद्द करने, रोजगार की गारंटी करने, गरीबों की बस्तियों को उजाड़ना बंद करने, खेती – आवास के पट्टे देने ,बालू खनन में 19 जून 2019 का आदेश रद्द करने और नाव से खनन चालू करने की मांग की गई है।सभा को हीरालाल, सुरेश चंद्र,विनोद निषाद,भीमलाल,रामू,,रामकैलाश कुशवाहा,राजेश आदिवासी,सीमा,मंजू आदि ने संबोधित किया ।सभा के दौरान बोदाजी, रामआसरे ने क्रांतिकारी गीतों के साथ प्रदर्शनकारियों का जोश बढ़ाया।संचालन राजकुमार पथिक अध्यक्षता रामकैलाश कुशवाहा,सुरेंद्र सिंह,विजयराज यादव ने किया।सभा के अंत में ज्ञापन उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम ने लिया,कहा कि उक्त मांगों को जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय तक पहुंचाया जाएगा एवं स्थानीय मांग पत्रों को हल करने का आश्वासन दिया है।
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के बैनर तले राज्यपाल को 06 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा