प्रयागराज। सद्विप्र समाज सेवा के संस्थापक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक पूज्य गुरुदेव स्वामी कृष्णानंद जी महाराज का पावन माघ मेला, प्रयागराज में आज शुभ आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं, साधकों एवं समाजसेवियों में विशेष उत्साह और उमंग का वातावरण है।
माघ मेला के दौरान पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में संगम स्नान, हवन-पूजन, सत्संग, ध्यान साधना, खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं सेवा-कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। उनके आध्यात्मिक संदेश एवं सेवा-प्रेरणा से समाज में नैतिकता, करुणा और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया जाएगा।
सद्विप्र समाज सेवा द्वारा सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूज्य गुरुदेव के दर्शन-सत्संग का लाभ प्राप्त करें तथा सेवा-कार्यों में सहभागी बनें।
उक्त सूचना शिविर संचालक वीरभद्र प्रताप ने दी
सद्विप्र समाज सेवा के संस्थापक पूज्य गुरुदेव स्वामी कृष्णानंद जी महाराज का माघ मेला में शुभ आगमन