पूर्वोत्तर रेलवे पर भी 04 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल प्रारंभ किया जा चुका है

गोरखपुर, 24 जनवरी, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे पर माल ढुलाई को तेज और सुगम बनाने, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी लाने, रेल राजस्व में वृद्धि, उद्योगों को बढावा देने, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने एवं मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करने तथा पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गति शक्ति कार्गो टर्मिनल स्थापित किये जा रहे है। इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे पर भी 04 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल प्रारंभ किया जा चुका है, जो कि सुचारू रूप से कार्यशील हैं। 09 कार्गो टर्मिनल स्थापित किये जाने का कार्य प्रगति पर है।
04 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल जिसमें हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, नकहा जंगल जहाँ पर उच्च गुणवत्ता के उर्वरक (यूरिया) की लोडिंग, अंकुर उद्योग लिमिटेड, सहजनवा से लौह (सरिया) की लोडिंग के साथ ही कोयले की अनलोडिंग एवं अडाणी एग्री लॉजिस्टिक लिमिटेड, जसोदा में भण्डारण हेतु खाद्यान्न की अनलोडिंग, नेशनल कोलेटरल मैनेजमेंट सर्विस, लखनऊ में खाद्यान्न की अनलोडिंग की जाती है। इसके अतिरिक्त इस रेलवे पर 09 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल स्थापित किये जाने का कार्य प्रगति पर है, जिसमें कान साइलोस गोरखपुर प्राइवेट लिमिटेड, कैम्पियरगंज, टीआरडी इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड, भोपतपुर, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, हथुआ, अवनी परिधि माइनिंग एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड, अटरिया स्टेशन (लखनऊ), अवनी परिधि माइनिंग एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड, हंडिया खास, अवनी परिधि माइनिंग एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड, चौरी-चौरा, अवनी परिधि माइनिंग एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड, सठियांव, अवनी परिधि माइनिंग एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड, शहबाज़नगर तथा दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड, रूद्रपुर सिटी सम्मिलित है।
गति शक्ति कार्गों टर्मिनल से लोडिंग/अनलोडिंग का कार्य आधुनिक मशीनों से होती है, जिससे समय की बचत होती है और माल जल्दी गंतव्य तक पहुँचता है। एक ही केन्द्र से माल बुक करने तथा रेल/सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने से ट्रांसपोर्ट की लागत घटती है।
गति शक्ति कार्गों टर्मिनल से सीमेंट, पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक, अनाज, एफएमसीजी आदि उद्योगों को सीधे टर्मिनल से जोड़कर उत्पादों की आपूर्ति करना आसान होता है। स्थानीय व्यापार, कृषि उत्पादों और छोटे उद्योगों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद मिलती है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा होने से सड़क की तुलना में रेल से माल ढुलाई में ईंधन की खपत और प्रदूषण कम होता है।
गति शक्ति कार्गों टर्मिनल न सिर्फ माल ढुलाई को आधुनिक और किफायती बनाते हैं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन और रेलवे की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Related posts

Leave a Comment