मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2 की विधायक ने की समीक्षा

झूंसी।। शनिवार को विधायक फूलपुर दीपक पटेल ने झूंसी के योजना 3 के कैम्प कार्यालय में मतदात पुनरीक्षण अभियान एसआईआर 2 की समीक्षा की तथा फार्म 6 7 व 8 का वितरण भी किया उन्होंने कहा कि सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बीएलओ के साथ सब काम छोड़कर एसआईआर 2 में जुट जाएं और एक एक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का काम करें और यह भी ध्यान रखें कि किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न होने पाए 2003 की मतदाता सूची को साथ में जरूर रखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण मिश्रा पिंटू नेता कपिल सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, अजय सिंह, विधायक मीडिया,प्रभारी उमेश तिवारी भूपेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment