प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज दो अहम और दूरगामी फैसले लिए गए जिनका सीधा असर देश के करोड़ों मेहनतकश लोगों और छोटे उद्यमियों पर पड़ेगा। एक ओर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे की सुरक्षा देने वाली अटल पेंशन योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है वहीं दूसरी ओर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को सस्ती पूंजी उपलब्ध कराने के लिए स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया को 5000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता मंजूर की गई…
Read MoreMonth: January 2026
लालच की महामारी फैल चुकी है, ‘शहरी सड़न’ को ‘न्यू नॉर्मल’ मान लिया गया है: Rahul Gandhi
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहरी इलाकों में बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर बुधवार को दावा किया कि देश में लालच की महामारी फैल चुकी है और समाज मर रहा है क्योंकि ‘‘शहरी सड़न’’ को “न्यू नॉर्मल (अब सामान्य बात)” मान लिया गया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पत्रकार का वीडियो का साझा किया जिसमें दिल्ली के किराड़ी इलाके में में कई घरों के सामने पानी और कचरा जमा होने का उल्लेख किया गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘हर आम भारतीय की जिदगी आज…
Read More‘संतों का अपमान’ बना सियासी मुद्दा, Shankaracharya मामले पर Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा
प्रयागराज प्रशासन द्वारा कथित तौर पर चल रहे माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को संगम में स्नान करने से रोकने के विवाद के बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए उस पर सनातन धर्म की परंपराओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और अन्य संत गौरव का विषय हैं और प्रमुख धार्मिक आयोजनों के दौरान भक्तों का उनसे मिलने और उनका…
Read Moreशुभमन गिल की कप्तानी पर अश्विन के सवाल, मिडिल ओवर्स को बताया हार की वजह
सीरीज़ हार के बाद भारतीय टीम की कप्तानी और मैदान पर लिए गए फैसलों पर सवाल उठना नई बात नहीं है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 1–2 से वनडे सीरीज़ गंवाने के बाद यह बहस एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार चर्चा के केंद्र में टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल रहे, जिनके कुछ अहम मौकों पर लिए गए फैसलों पर पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलकर अपनी राय रखी है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर पूरी सीरीज़ का विश्लेषण करते हुए नेतृत्व और अनुभव के अंतर…
Read MoreSaina Nehwal ने बैडमिंटन को कहा अलविदा, घुटनों की गंभीर समस्या बनी वजह
भारतीय बैडमिंटन के बड़े नाम में शामिल सायना नेहवाल ने सोमवार को अपने खेल जीवन को विराम देने का निर्णय किया। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली सायना पिछले करीब दो वर्षों से प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से दूर थीं और उनकी आखिरी उपस्थिति 2023 के सिंगापुर ओपन में दर्ज की गई थी। लंबे समय से चोट और फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रहीं सायना ने यह फैसला घुटनों की गंभीर चिकित्सकीय स्थिति के बाद लिया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने उनके घुटनों में कार्टिलेज के पूरी तरह…
Read Moreसमृद्ध तमिलनाडु के लिए मजबूत राजग आवश्यक : Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि टी.टी.वी. दिनाकरन के नेतृत्व वाली एएमएमके की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गठबंधन और मजबूत हुआ है। शाह ने कहा कि तमिलनाडु के लोग आगामी विधानसभा चुनावों में राजग को आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं ताकि राज्य को विकास और समृद्धि की नयी ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके। तमिलनाडु के बहुप्रतीक्षित विधानसभा चुनावों से पहले, एएमएमके ने अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए राजग में…
Read MoreICC का बड़ा फैसला: भारत में ही खेलनी होगी टी20 वर्ल्ड कप की जंग, बांग्लादेश की मांग खारिज
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के उस विवादास्पद अनुरोध को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें आगामी टी20 विश्व कप के अपने मैचों को भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि टूर्नामेंट अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और स्थलों पर ही आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने यह स्पष्ट किया कि मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे क्योंकि भारत में टूर्नामेंट के किसी भी स्थल पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों, अधिकारियों या प्रशंसकों की सुरक्षा…
Read MoreICC का Bangladesh को कड़ा संदेश, T20 World Cup 2026 खेलना है तो India आना ही होगा
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारत आने से इनकार करने के मामले में चल रहे गतिरोध को सुलझाने की दिशा में एक निर्णायक कदम के करीब पहुंच गई है। इस मुद्दे और टूर्नामेंट पर इसके संभावित प्रभावों पर विचार-विमर्श करने के लिए आईसीसी बोर्ड की एक बैठक हुई, जिसमें सभी पूर्ण सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल थे। आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह, बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और श्रीलंका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, वेस्ट इंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड,…
Read MoreTrump का Canada को 51वां State बनाने का इरादा? US Invasion के डर से सेना ने बनाया ‘मुजाहिदीन’ वॉर मॉडल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कनाडा को अपने साथ मिलाने और उसे 51वां राज्य बनाने के घोषित इरादे के मद्देनजर, ग्लोब एंड मेल के अनुसार, कनाडाई सेना ने एक काल्पनिक अमेरिकी आक्रमण का मॉडल तैयार किया है और यह भी बताया है कि सैनिक और नागरिक दोनों मिलकर कैसे जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। अपने दूसरे कार्यकाल में ट्रम्प ने एक निर्भीक विस्तारवादी एजेंडा अपनाया है और कनाडा, डेनमार्क के ग्रीनलैंड द्वीप और पनामा नहर जैसे कई देशों और क्षेत्रों को अपने कब्जे में लेने की कसम खाई है। उन्होंने…
Read Moreहाथों को थोड़ा राउंड घुमाके, आंखों पर नीला चश्मा चढ़ाकर, मैक्रों ने ट्रंप को समझाई बर्दाश्त की हद, ग्रीनलैंड में अब होगा यूरोपियन देशों का वॉर एक्सरसाइज?
क्या अमेरिका का राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पूरी तरह से अब दादागिरी और हिटलर शाही पर उतर आए हैं? अब तो हदें पार कर रहे हैं। अमेरिका और फ्रांस के बीच तक अब जंग जैसे हालात बन रहे हैं। और उधर पूरे नाटो और पूरे यूरोप से तो जंग के हालात लगातार बना ही रहे हैं। अपनी जिद के आगे ट्रंप किसी की सुनने को तैयार नहीं है। यह बात तो जगजाहिर हो गई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो को पसंद नहीं करते। यही वजह…
Read More