डायट प्रयागराज में स्मार्ट क्लास तथा आईसीटी आधारित प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन।

समग्र शिक्षा एवं पी एम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालयों में स्थापित कराए जा रहे स्मार्ट क्लासेज, ICT लैब एवं डिजिटल लाइब्रेरी पर आधारित उच्च प्राथमिक/ कंपोजिट उच्च प्राथमिक तथा KGBV विद्यालयों के 1566 शिक्षक/ शिक्षिकाओं के प्रथम बैच के दो दिवसीय प्रशिक्षण आज डायट में प्रमाण पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।
इसके अंतर्गत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विभिन्न उपकरणों पर प्रशिक्षण दिया गया।इंफ्रास्ट्रक्चर में डिजिटल पैनल का संचालन, USB डिवाइस के उपयोग, लैपटॉप / मोबाइल से स्मार्ट बोर्ड को जोड़ना, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टूल का उपयोग, दीक्षा प्लेटफॉर्म का परिचय, वर्चुअल लैब का प्रयोग, फेट सिमुलेशन का परिचय एवं उपयोग करना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य राजेंद्र प्रताप द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पर वितरित कर प्रशिक्षण की उपयोगिता हेतु प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया। बहादुरपुर और बहरिया ब्लॉक से कुल 150 शिक्षकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता डा अब्दुल मोहयी एवं विपिन कुमार द्वारा शिव नाडार फाउंडेशन तथा सैमसंग के वेंडर से समन्वय स्थापित करते हुए प्रशिक्षण का समुचित प्रबंधन किया गया।सन्दर्भदता के रूप में नोडल प्रवक्ता के साथ–साथ डॉ प्रशांत कुमार ओझा, एवं रीनू जैसवाल के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण में स्मार्ट क्लास संचालन तथा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विभिन्न फीचर्स पर विस्तार के प्रकाश डाला गया।

Related posts

Leave a Comment