Fuel Efficiency पर सख्त हुई सरकार, 2027 से Passenger Vehicles के लिए लागू होंगे नए Carbon Emission मानक

देश में बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को कम करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए ईंधन दक्षता और कार्बन उत्सर्जन मानकों का मसौदा सार्वजनिक किया है। मौजूद जानकारी के अनुसार इन प्रस्तावित नियमों को 1 अप्रैल 2027 से लागू करने की योजना है। फिलहाल सरकार ने सभी संबंधित पक्षों से 6 अगस्त तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। बता दें कि नए प्रस्तावित नियमों का उद्देश्य वाहनों की ईंधन खपत को कम करना और पर्यावरण पर…

Read More

Uber ने Delivery Hero डील के साथ DoorDash को दी कड़ी टक्कर

वैश्विक खाद्य डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच उबर ने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने जर्मनी की प्रमुख खाद्य वितरण कंपनी डिलिवरी हीरो का 14.8 अरब डॉलर में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। मौजूद जानकारी के अनुसार इस सौदे से उबर ईट्स की पहुंच दुनिया के 50 नए बाजारों तक हो जाएगी और कंपनी की वैश्विक मौजूदगी पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। बता दें कि इस अधिग्रहण के तहत उबर ने डिलिवरी हीरो के…

Read More

“योगी सरकार का बेटियों को ऐतिहासिक उपहार, जेवर में शिक्षा और सशक्तिकरण का नया अध्याय शुरू”

“जिद्द अगर जीतने की हो, तो हर नामुमकिन कार्य भी मुमकिन बन जाता है। जब बेटियों के हाथ में कलम आती है, तभी समाज का भविष्य मुस्कुराता है।” उपरोक्त शब्द जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 16 जून 2026 को जेवर स्थित नवनिर्मित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहे। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “आज का दिन महाविद्यालय के उद्घाटन का नहीं, बल्कि जेवर क्षेत्र की बेटियों के सपनों को नई उड़ान…

Read More

24 घंटे में राम मंदिर चंदा चोरी पर होने वाला है सबसे बड़ा खुलासा? SIT सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अगले 24 घंटों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। उम्मीद है कि इस रिपोर्ट से पता चलेगा कि आरोपियों ने चोरी को कैसे अंजाम दिया। इस फाइनल रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार आगे की कार्रवाई कर सकती है। SIT ने पाया है कि चंपत राय के करीबी सहयोगी राम शंकर यादव उर्फ ​​टिन्नू यादव, राम मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक सदस्य नहीं…

Read More

अब 10 मिनट में डिलीवर होगा LPG सिलेंडर! Swiggy वाले सीधा पहुचाएंगे घर

क्विक-कॉमर्स का दायरा अब केवल किराना और दैनिक आवश्यक वस्तुओं (ग्रोसरी और डेली एसेंशियल) तक सीमित नहीं रह गया है, क्योंकि स्विगी इंस्टामार्ट ने ग्राहकों के लिए ऑन-डिमांड एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी शुरू करने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ साझेदारी की है। इस सेवा को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बेंगलुरु में पेश किया गया है और इसे मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर देश भर के अन्य शहरों में इसका विस्तार किया जाएगा। यह सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी मानी…

Read More

पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दम घुटने से एक की मौत, 100 के करीब घायल

ओडिशा के पुरी में गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका है। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की सालाना रथ यात्रा देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। ओटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, रथ खींचने की रस्म देखने के लिए ‘बड़ा डंडा’ (ग्रैंड रोड) पर इंतज़ार करते समय दम घुटने की वजह से श्रद्धालु गिर पड़ा। उसे तुरंत पुरी ज़िला मुख्यालय अस्पतालले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे…

Read More

शिक्षा सुधार के लिए Arvind Kejriwal का नया फॉर्मूला- धर्मेंद्र प्रधान की जगह सोनम वांगचुक बनें शिक्षा मंत्री

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और जंतर-मंतर पर युवाओं के नेतृत्व में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को अपना समर्थन देते हुए, केजरीवाल ने केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर ध्यान देने का आग्रह किया। सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “युवाओं, आंदोलन और सोनम वांगचुक की बात सुनें; वरना, तीन साल बाद आपका (केंद्र सरकार…

Read More

प्रधानमंत्री जींद और सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11 बजे, प्रधानमंत्री जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 11:30 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री चंडीगढ़ जाएंगे, जहां दोपहर करीब 1:45 बजे वे 6,600 करोड़ रुपये से…

Read More

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत वर्तमान में चल रहे मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही किये जाने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन दिनांक 04.07.2026 को कराया दिया गया है। उक्त आलेख्य रूप से प्रकाशित सूची के सम्बन्ध में जनपद के समस्त राजनैतिक दलों द्वारा उपलब्ध करायी गये सुझाव / आपत्तियों पर सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किये गये निस्तारण के सम्बन्ध में आज दिनांक 16.07.2026 को मध्याह्न 12.00 बजे से…

Read More

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ

प्रयागराज को जीरो रोड, एल्गिन रोड,कीडगंज क्षेत्र से भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने रस्सी पकड़कर भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने हाथों से खींचा। पूरे मार्ग में “जय जगन्नाथ” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह लोगों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पुष्प वर्षा से रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा में शामिल महेंद्र तिवारी ने बताया कि दूर-दूर से श्रद्धालु…

Read More