गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा स्थापित रेल म्यूजियम-सह-हेरिटेज प्लाजा, गोरखपुर आम जनता का मनोरंजन करने के साथ ही साथ भारतीय रेल के इतिहास के सम्बन्ध में ज्ञानवर्धन करता है। आने वाले शरद ऋतु को ध्यान में रखते हुये आम जनता एवं बच्चों की सुविधा हेतु इसके खुलने एवं बन्द होने के समय में परिवर्तन किया गया है। रेल म्यूजियम-सह-हेरिटेज प्लाजा, गोरखपुर परिवर्तित समयानुसार 01 अक्टूबर, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक खुलेगा। इसमें प्रवेश हेतु टिकट बुकिंग का समय रात्रि…
Read MoreDay: September 30, 2026
महाप्रबन्धक ने सेवानिवृत्त हो रहे प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया
गोरखपुर 29 सितम्बर, 2026: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने महाप्रबन्धक सभाकक्ष में आयोजित एक समारोह में 30 सितम्बर,2026 को सेवानिवृत्त हो रहे प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक ने सेवानिवृत्त हो रहे श्री मनोज कुमार के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। समारोह में उपस्थित प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री मनोज कुमार द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।
Read Moreपूर्वोत्तर रेलवे पर पेयजल की गुणवत्ता की सघन व सतत निगरानी
गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे पर रेल यात्रियों एवं कर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है। रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आवासीय कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, वाटर टैप, वाटर फिल्टर, पेयजल वितरण बिंदुओं तथा पाइप लाइनों की नियमित सघन जांच एवं उनके रखरखाव का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु…
Read Moreललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में ‘विश्व हृदय दिवस‘ के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित
गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में ‘विश्व हृदय दिवस‘ के अवसर पर 29 सितम्बर, 2026 को बहिरंग प्रखण्ड में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य लोगों में हृदय के स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉ० मो० ए.ए. खान, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी तथा मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित थे। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये चिकित्सा निदेशक डॉ० मो० ए.ए. खान ने कहा कि ‘विश्व हृदय दिवस‘ का उद्देश्य आमजन में हृदय स्वास्थ्य के…
Read More‘स्वच्छता ही सेवा-2026‘ अभियान का आयोजन रेल कर्मचारियों, प्रशिक्षुओं को जागरूक किया गया
गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2026ः सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026‘ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, 29 सितम्बर, 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर एवं तीनों मंडलों पर स्वच्छता से समृद्धि थीम के अन्तर्गत कबाड़ से जुगाड़, कबाड़ से कला, रेलवे के कबाड़ यानी पुराने सिग्नलिंग उपकरणों, कोच के पुर्जे, धातु का कबाड़ को उपयोगी वस्तुओं और कलाकृतियों में परिवर्तित करने हेतु रेल कर्मचारियों, प्रशिक्षुओं को जागरूक किया गया। इसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कलाकृतियां जैसे हवाई…
Read Moreअवैध पटाखों की सूचना पर गुरुबख्शगंज पुलिस का बड़ा एक्शन
सहजौरा गांव में मोहम्मद नफीस के घर पहुंची पुलिस, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप पटाखों के निर्माण और बिक्री की सूचना पर जांच-पड़ताल तेज, कार्रवाई की तैयारी रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अवैध पटाखों के निर्माण और बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम ने एक घर में पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मोहम्मद नफीस के घर पहुंची और मौके की स्थिति को खंगाला। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना…
Read Moreजमीन विवाद में मारपीट के बाद घायल युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप
खानपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद, इलाज के दौरान राजेंद्र ने एम्स में तोड़ा दम रायबरेली/लालगंज। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला अब दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया है। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक राजेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजेंद्र का उपचार एम्स में चल रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है…
Read Moreचौकी के अंदर युवक की पिटाई का आरोप, चौकी इंचार्ज समेत दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र की थुलवासा पुलिस चौकी में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सोहनलाल ने चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी महराजगंज से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर सामने आई रिपोर्टों में भी युवक द्वारा चौकी में मारपीट का आरोप लगाए जाने की पुष्टि होती है।पति-पत्नी के विवाद के बाद चौकी पहुंचा था मामला पीड़ित सोहनलाल के…
Read Moreओडीओपी काष्ठ कला प्रशिक्षण के लिए आवेदकों का साक्षात्कार 30 सितंबर को
रायबरेली, 29 सितम्बर 2026 उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया है कि एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विशिष्ट उत्पाद के रूप में चिन्हित काष्ठ कला (वुड वर्क) से संबंधित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण तथा क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवांस्ड ट्रेनिंग प्रदान की जानी है। यह योजना शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शामिल है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षार्थियों को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं।…
Read Moreडीएम की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न
एनकार्ड की बैठक में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई के निर्देश रायबरेली-29 सितम्बर 2026, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की रोकथाम के लिए अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई तथा प्रभावी नियंत्रण के लिए आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार एवं अवैध…
Read More