पीडीए महापंचायत में सामाजिक न्याय, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी का उठा मुद्दा, राहुल लोधी बोले—युवाओं को अधिकारों के लिए जागरूक होकर आगे आना होगा अलीगढ़/अतरौली। बारिश के बीच अतरौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित लोधी समाज की पीडीए महापंचायत ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोगों के साथ पीडीए से जुड़े नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन गगन लोधी ने किया।महापंचायत में हरचंदपुर विधायक…
Read MoreMonth: September 2026
रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में पेयजल गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान
प्रयागराज मंडल में 01 से 28 सितंबर, 2026 तक 1946 पेयजल नमूनों की अवशिष्ट क्लोरीन एवं 83 नमूनों की जीवाण्विक गुणवत्ता की जांच प्रयागराज मंडल में यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल के चिकित्सा विभाग द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में पेयजल गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध विभिन्न पेयजल स्रोतों तथा रेल कॉलोनियों में पेयजल के नमूने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार…
Read Moreस्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा- 2026 के तहत मुख्यालय सूबेदारगंज में वृहद पौध वितरण अभियान चलाया गया
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026’ का आयोजन किया जा रहा है । यह पखवाड़ा दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक उत्तर मध्य रेलवे के सभी मण्डलों , कारखानों, यूनिटों एवं कार्यालयो में आयोजित किया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 29.09.26 को महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026’ के अंतर्गत वृहद पौध वितरण अभियान आयोजित किया गया । इस आयोजन में श्री अनिल कुमार द्विवेदी, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर की ओर से महाप्रबंधक महोदय का…
Read Moreस्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत प्रयागराज मंडल में ‘स्वच्छता से समृद्धि’ अभियान
प्रयागराज मंडल में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को ‘स्वच्छता से समृद्धि’ थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य कचरे का बेहतर प्रबंधन करते हुए अनुपयोगी सामग्री के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत रेलवे परिसरों में उपलब्ध अनुपयोगी एवं पुराने सामान को उपयोगी वस्तुओं तथा कलाकृतियों में बदलने के लिए ‘कबाड़ से जुगाड़’ एवं ‘कबाड़ से कला’ जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पुराने सिग्नलिंग उपकरण, कोच के अनुपयोगी…
Read Moreप्रयागराज मण्डल के स्टेशनों पर यात्रियों को RailOne ऐप के प्रति किया जा रहा जागरूक
डिजिटल माध्यम से टिकट बुकिंग एवं भुगतान को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों को डिजिटल रेल सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री हरिमोहन के मार्गदर्शन में RailOne ऐप के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक एवं वाणिज्य कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को RailOne ऐप की उपयोगिता एवं इसके माध्यम से उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान यात्रियों को बताया गया कि RailOne ऐप के…
Read Moreऑपरेशन मातृ शक्ति के तहत रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से महिला यात्री को समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता
प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों की सजगता एवं त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। महिला ने प्लेटफॉर्म पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। तत्पश्चात महिला एवं नवजात बच्ची को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। दिनांक 29.09.2026 को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर उपनिरीक्षक कार्तिक मिश्रा एवं उपनिरीक्षक उषा मौर्य ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्होंने एक महिला को अस्वस्थ एवं तकलीफ में देखा। रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों द्वारा तत्काल महिला की सहायता…
Read Moreआयुष्मान कार्ड बना कॉन्ट्रैक्ट लेबरों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत सहारा
महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह के निर्देश पर उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में अब तक 388 कॉन्ट्रैक्ट लेबरों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड, पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का प्रयास जारी स्वास्थ्य किसी भी परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है। अचानक होने वाली गंभीर बीमारी, दुर्घटना अथवा अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में उपचार का खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चिंता का कारण बन सकता है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) पात्र परिवारों के लिए उपचार…
Read Moreमण्डल रेल प्रबंधक ने उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए 20 कर्मचारियों को किया पुरस्कृत
दिनांक 28, सितंबर, 2026 को मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में सतर्कता पूर्वक कार्य करने वाले 20 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य, श्री दीपक कुमार; अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा, श्री धनंजय कुमार सिंह; वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, श्री यूसी शुक्ला; वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक / गुड्स & जनरल, श्री मयंक राणा;वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/परिचालन, श्री आकाश श्रीनेत्र;वरिष्ठ मण्डल मैकेनिकल इंजीनियर/कोचिंग, श्री शिव सिंह;वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर/ओ&एफ़, श्री विकास चौरसिया;वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर…
Read Moreअवन्तिका कालोनी में सड़क धंसने से भवनों को खतरा, लोगों का जीवन संकटग्रस्त
नैनी, प्रयागराज। अवन्तिका कालोनी (एडीए) नैनी के विश्व बैंक कालोनी में सड़क धंसने से आसपास के भवनों पर संकट उत्पन्न हो गया है। पास पड़ोस के लोगों के अनुसार लगभग एक महीने से सड़क धंसने से अगल बगल के भवनों पर खतरा मंडरा रहा है। नागरिकों ने बताया कि इसकी जानकारी नगर निगम को दीं जा चुकी है परन्तु कुछ अधिकारियों द्वारा मलवा डलवा कर गढ्ढे को भर दिया गया था, लेकिन स्थाई समाधान नहीं हुआ और अब पूरी सड़क ही धस गई। बताया जाता है कि सड़क के नीचे…
Read Moreडायट प्रयागराज में ‘दक्ष’ मॉड्यूल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों हेतु ‘दक्ष’ मॉड्यूल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत समूह कार्य एवं प्रस्तुतीकरण गतिविधि का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रधानाचार्यों में विद्यालय की वास्तविक समस्याओं की पहचान, उनके कारणों का विश्लेषण तथा प्रभावी समाधान एवं कार्ययोजना विकसित करने की क्षमता का संवर्धन करना रहा।प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स श्री वीरभद्र प्रताप एवं श्री मोहम्मद रफी के मार्गदर्शन में प्रधानाचार्यों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर विद्यालय स्तर पर अनुभव की जाने वाली प्रमुख एवं…
Read More